लाइव न्यूज़ :

यूपी: बरेली समेत तीन हवाई अड्डों के बदल सकते हैं नाम, योगी सरकार ने केंद्र से किया अनुरोध

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 15, 2018 23:57 IST

मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदले जाने के बाद से लोग इसका जमकर विरोध कर रहे हैं। ऐसें अब योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश हवाई अड्डों के नाम बदलने को पेश किया है।

Open in App

लखनऊ, 15 अगस्त: मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदले जाने के बाद से लोग इसका जमकर विरोध कर रहे हैं। ऐसें अब योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश हवाई अड्डों के नाम बदलने को पेश किया है। खबर के अनुसार हाल ही में योगी सरकार ने केंद्र से बरेली, कानपुर और आगरा हवाई अड्डों का नाम भी बदलने का प्रस्ताव किया है।

सरकार की ओर से ये पेश किया गया है कि यहां बताया कि राज्य नागरिक उड्डयन विभाग ने एक प्रस्ताव में बरेली हवाई अड्डे का नाम 'नाथ नगरी' के नाम पर करने को कहा है जो इस शहर का पुराना नाम बताया जाता है।

नाथ संप्रदाय से ताल्लुक रखने वाले सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में भारतीय वायुसेना के हवाई अड्डे के सिविल टर्मिनल के नाम में बदलाव किया था। इसका नाम महायोगी गोरखनाथ के नाम पर रखा गया था जो नाथ पंथ के संस्थापक थे।

मुख्यमंत्री नाथ संप्रदाय की आस्था के सबसे बड़े केंद्र गोरक्षनाथ पीठ के महंत भी हैं। प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि इन तीनों हवाई अड्डों का नाम बदले जाने की अर्से पुरानी प्रतीक्षा है। उन्होंने कहा कि हमने इन हवाई अड्डों के नाम बदलने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया है। इस बारे में नागर उड्डयन मंत्रालय के अधिकारियों के साथ जल्द ही बैठक होने की संभावना है।

कानपुर के चकेरी हवाई अड्डे का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गणेश शंकर विद्यार्थी के नाम पर रखे जाने का प्रस्ताव है। प्रस्ताव में कहा गया है कि कानपुर को पहले कान्हा पुर के नाम से जाना जाता था और सचेंडी राजा हिंदू सिंह ने इसकी स्थापना की थी। आगरा हवाई अड्डे का नाम दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखने का प्रस्ताव किया गया है। ऐसे में अगर सरकार इन हवाई अड्डों का नाम बदलता है तो कहा जा सकता है कि एक बार फिर से विवाद हो सकता है। वहीं, हाल ही में अयोध्या पहुंचे योगी ने राम मंदिर बनने की भी बात कही है।(इनपुट भाषा)

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां