लाइव न्यूज़ :

पुलिस व्यवस्था में भारी बदलाव, उत्तर प्रदेश सरकार ने किया 22 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

By भाषा | Updated: July 2, 2019 10:49 IST

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात कई कई जिलों के पुलिस विभाग से जुड़े अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया।

Open in App

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की पुलिस व्यवस्था में व्यापक परिवर्तन करते हुए 22 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सरकार ने सोमवार देर रात कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों समेत वरिष्ठ अफसरों का स्थानांतरण कर दिया। कानपुर परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक आलोक सिंह को इसी पद पर मेरठ परिक्षेत्र में नई तैनाती दी गई है। उनकी जगह प्रयागराज परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल को कानपुर भेजा गया है।कुंभ मेला प्रयागराज में तैनात रहे पुलिस उपमहानिरीक्षक कवींद्र प्रताप सिंह को प्रयागराज परिक्षेत्र का पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाया है। पीएसी मध्य जोन लखनऊ के पुलिस महानिरीक्षक ए. सतीश गणेश को आगरा परिक्षेत्र का पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर सहारनपुर के पुलिस महानिरीक्षक शरद सचान को लखनऊ भेजा गया है।गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार अग्रवाल को सहारनपुर परिक्षेत्र का पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाया गया है। पीएसी सेक्टर मेरठ में तैनात पुलिस उपमहानिरीक्षक दीपक कुमार और चित्रकूट धाम परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक अनिल कुमार राय की तैनाती में अदला-बदली कर दी गई है। आगरा के पुलिस उपमहानिरीक्षक लव कुमार को पुलिस उपमहानिरीक्षक (कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं) बनाया गया है।मेरठ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राम कुमार को पीएसी मध्य जोन लखनऊ में इसी पद पर भेजा गया है। मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह को इसी पद पर गाजियाबाद में नई तैनाती दी गई है। वहीं, रेलवे (आगरा) के पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव को सुधीर के स्थान पर मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। अंतरराज्यीय प्रतिनियुक्ति पर तमिलनाडु से आए तैनाती की प्रतीक्षा कर रहे पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित को 35 वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ का सेनानायक बनाया गया है।साइबर क्राइम शाखा लखनऊ में पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान को कासगंज का पुलिस कप्तान बनाया गया है। वह अशोक कुमार का स्थान लेंगे, जिन्हें 9 वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के सेनानायक पद पर नई तैनाती दी गई है। पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से संबद्ध आईपीएस अफसर डॉक्टर सतीश कुमार को लखनऊ साइबर क्राइम शाखा में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नितिन तिवारी को छठवीं वाहिनी पीएसी मेरठ में सेनानायक पद पर नई तैनाती दी गई है। बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक अजय साहनी को मेरठ का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगेंद्र कुमार को 43 वीं वाहिनी पीएसी एटा का सेनानायक नियुक्त किया गया है।चतुर्थ वाहिनी पीएसी प्रयागराज के सेनानायक बबलू कुमार को आगरा का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, संत कबीर नगर में पुलिस अधीक्षक रहे आकाश तोमर को बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक पद पर नई तैनाती दी गई है। अमरोहा में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश सिंह को संत कबीर नगर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया