लाइव न्यूज़ :

आपदा में पर्यटकों को मदद के साथ 18 विदेशी भाषाओं में बातचीत की सुविधा देगी उप्र सरकार

By भाषा | Updated: November 20, 2020 18:42 IST

Open in App

लखनऊ, 20 नवंबर आपदा की स्थिति में देश-विदेश के पर्यटकों की मदद के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की आपात सेवा 112 के कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा पर्यटकों की सुविधा के लिए 18 विदेशी भाषाओं में बातचीत करने की सुविधा भी 112 सेवा में उपलब्ध रहेगी।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने हाल में पर्यटकों की सुविधा के लिए ‘112-उप्र सेवा’ को बेहतर बनाने की जिम्‍मेदारी अधिकारियों को सौंपी थी।

अपर मुख्‍य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्‍थी ने शुक्रवार को कहा कि आपात स्थिति में पर्यटकों को विभिन्न प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, उनका समाधान कैसे किया जाए, इन बिंदुओं को प्रशिक्षण का हिस्सा बनाया गया है।

अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में पर्यटकों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस विभाग की आपात सेवा 112 ने अपने कर्मियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबंधित विषय को शामिल किया है।

वहीं, ‘112-उप्र सेवा’ के अपर पुलिस महानिदेशक असीम अरुण ने बताया कि प्रदेश सरकार ने अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के तहत 112 को आपातकालीन नंबर के रूप में चुना है। बीमार होने की स्थिति में पर्यटकों को 112 की तरफ से एम्बुलेंस की सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्‍होंने बताया कि प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए 18 विदेशी भाषाओं में बात करने की सुविधा भी 112 सेवा में उपलब्ध है।

विदेशी भाषाओं में बात करने के लिए अनेक लोग स्वयंसेवी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। विदेशी पर्यटकों की संख्या को देखते हुए अंग्रेजी, फ़्रेंच, स्पैनिश, उर्दू, मलेशियन, कोरियन आदि भाषाओं के स्वयंसेवी अपनी सेवाएं दे रहे हैं तथा विदेशी भाषा में कॉल आने पर संबंधित स्वयंसेवी को कॉन्फ्रेंस में लेकर अनुवाद कराया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?