लाइव न्यूज़ :

उप्र सरकार मथुरा में दक्षिणपंथी समूहों के खिलाफ कार्रवाई करे : अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा

By भाषा | Updated: December 12, 2021 22:04 IST

Open in App

मथुरा (उप्र), 12 दिसंबर अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को उन दक्षिणपंथी समूहों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, जिन्होंने छह दिसंबर को नारेबाजी की और शाही ईदगाह में भगवान कृष्ण की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की।

शाही ईदगाह मस्जिद श्रीकृष्ण जन्मस्थान के बगल में स्थित है।

अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक ने यहां जारी बयान में कहा, ‘‘उन संगठनों के खिलाफ सख्त कदम उठाना चाहिए,जो मस्जिद के भीतर और बाहर कुछ नया कार्यक्रम शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि इसका नकारात्मक असर मथुरा की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा, क्योंकि इससे मंदिरों के इस शहर में आनेवाले तीर्थयात्रियों और श्रद्धालुओं की संख्या प्रभावित हो सकती है।

पाठक ने कहा कि अगर विवाद बढ़ा तो पर्यटन में कमी आएगी और यह पुरोहितों को प्रभावित करेगा, जो पहले ही वित्तीय संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामला अदालत में विचाराधीन है और अदालत इस मुद्दे पर फैसला करेगी।

पाठक ने सरकार की मंशा पर शंका जताते हुए आरोप लगाया कि दक्षिणपंथी समूह भाजपा के एजेंडे पर काम कर रहे हैं।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हाल में मथुरा में नए मंदिर का समर्थन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता