लाइव न्यूज़ :

मदरसा छात्रों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ रही है उप्र सरकार

By भाषा | Updated: June 9, 2021 21:44 IST

Open in App

लखनऊ, नौ जून उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मदरसों के आधुनिकीकरण की मुहिम के तहत छात्रों की ऑनलाइन शिक्षा को लेकर प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद और आईआईएम व आईआईटी के दिग्‍गज मदरसा शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे।

विशेष कक्षाओं (स्‍पेशल क्‍लासेज) के जरिए शिक्षकों को बताया जाएगा कि ऑनलाइन पढ़ाई कैसे कराई जाए। मदरसा बोर्ड की ओर से बुधवार ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इसमें भाषा समिति के सदस्‍य दानिश आजाद, रजिस्‍ट्रार मदरसा बोर्ड आर पी सिंह समेत कई जिलों के अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अधिकारी व शिक्षाविद शामिल रहे।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मदरसों का आधुनिककरण शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में मदरसो में छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई चालू हो गई है। उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड भाषा समिति के सहयोग से मंडलवार शिक्षकों को प्रशिक्षण देकर बच्‍चों को पढ़ाने के लिए तैयार कर रहा है। उन्होंने बताया कि इसमें माध्‍यमिक शिक्षा परिषद से जुड़े शिक्षाविद व काउंसलर और कई डीएमओ मदरसा शिक्षकों को विषय प्रशिक्षण दे रहे हैं, खासकर शिक्षकों को बताया गया कि वे सरल तरीके से बच्‍चों को कैसे पढ़ाएं।

भाषा समिति के सदस्‍य दानिश आजाद ने बताया कि मदरसा शिक्षकों को ऑनलाइन पढ़ाई का प्रशिक्षण देने के लिए आईआईटी व आईआईएम वर्तमान व पूर्व छात्रों से बात की गई है। उन्होंने बताया कि कई छात्रों ने शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने की हामी भर दी है। उन्होंने बताया कि विश्‍वविद्यालयों के पूर्व कुलपति, रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी भी इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़ने को तैयार हैं।

भाषा समिति के सदस्‍य आजाद के अनुसार बुधवार को उपनिदेशक संजय कुमार मिश्र व जगमोहन सिंह, मदरसा बोर्ड के रजिस्‍ट्रार आर पी सिंह व मदरसा शिक्षक एसोसिएशन की ओर से ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि इसमें डीएमओ कानपुर वर्षा अग्रवाल, असमत मलिक प्रशिक्षक माध्‍यमिक शिक्षा परिषद, डीएमओ अमरोहा नरेश यादव व उर्दू और दीनीयात विशेषज्ञ डॉ एजाज अंजुम ने शिक्षकों को ऑनलाइन पढ़ाई की बारिकियों के बारे में बताया।

उन्‍होंने कहा कि कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई ही जारी रहेगी और ऐसे में शिक्षकों को इसके लिए अपनी तैयारी करना चाहिए।

उन्होंने बताया कि अभी हाल में मुलाकात के दौरान मुख्‍यमंत्री ने मदरसा छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करने के निर्देश दिए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान