लाइव न्यूज़ :

उप्र सरकार ने कोरोना टीके की चार करोड़ डोज के लिए आमंत्रित की वैश्विक निविदा

By भाषा | Updated: May 5, 2021 14:05 IST

Open in App

लखनऊ, पांच मई उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस रोधी टीके की चार करोड़ खुराक की आपूर्ति के लिए वैश्विक ई-निविदा आमंत्रित की है।

उत्तर प्रदेश चिकित्सा आपूर्ति निगम लिमिटेड के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया "कोरोना टीके की चार करोड़ खुराक की आपूर्ति के लिए राज्य सरकार ने लाइसेंस प्राप्त निर्माताओं से ऑनलाइन अल्पकालिक वैश्विक ई-निविदा आमंत्रित की हैं।"

उन्होंने बताया कि इस निविदा की प्रक्रिया केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न होगी। निविदा का विवरण तथा उसके दस्तावेज संबंधित वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे और निविदा को सात मई अपराहन तीन बजे से डाउनलोड किया जा सकेगा। निविदा दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 मई होगी।

गौरतलब है कि 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना का टीका लगवाने का ऐलान करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गत 29 अप्रैल को टीके की चार-पांच करोड़ डोज की आपूर्ति के लिए वैश्विक निविदा आमंत्रित करने का फैसला किया था।

उन्होंने कहा था कि टीकाकरण कार्य को संपन्न कराने के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक को टीके की 50-50 लाख खुराक का आर्डर दिया गया है। इसके अलावा चार-पांच करोड़ डोज की आपूर्ति के लिए वैश्विक निविदा आमंत्रित की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित