लाइव न्यूज़ :

यूपी: रिश्वत मामले में तीनों मंत्रियों के सचिव बर्खास्त, योगी सरकार ने दिये SIT जांच के आदेश

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 28, 2018 08:32 IST

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित तीन कर्मियों को फौरन निलम्बित करने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर प्राथमिकी दर्ज कराने का भी निर्देश दिया है।

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक निजी चैनल पर सचिवालय कर्मियों के खिलाफ दिखायी गए एक ‘‘स्टिंग ऑपरेशन’’ को काफी गम्भीरता से लेते हुए इस सिलसिले में बृहस्पतिवार को कठोर कार्रवाई के निर्देश दिये। वहीं,योगी सरकार नेSIT जांच के आदेश जारी किया है। 

 

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित तीन कर्मियों को फौरन निलम्बित करने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर प्राथमिकी दर्ज कराने का भी निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने इस प्रकरण की जांच हेतु एसआईटी के गठन के निर्देश दिए हैं। यह एसआईटी एडीजी (लखनऊ क्षेत्र) राजीव कृष्ण की अध्यक्षता में गठित की जाएगी । मुख्यमंत्री ने एसआईटी को तत्काल जांच करने, सभी पक्षों का बयान दर्ज करने और 10 दिन में अपनी जांच को पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सचिवालय प्रशासन विभाग द्वारा इस तरह के अन्य प्रकरणों की समीक्षा करायी जाए, जिससे आगे इस प्रकार की शिकायतें प्राप्त न हों ।

गौरतलब है कि एक टीवी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में प्रदेश सरकार के मंत्रियों के तीन निजी सचिवों को कथित तौर पर रिश्वत मांगते दिखाया गया।

स्टिंग में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के निजी सचिव ओम प्रकाश कश्यप को कथित तौर पर एक तबादले के लिए 40 लाख रूपये मांगते दर्शाया गया। वहीं, राजभर ने बताया कि उन्होंने निजी सचिव को हटा दिया है और मुख्यमंत्री को कडी कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। स्टिंग में खनन राज्य मंत्री अर्चना पाण्डेय के निजी सचिव को एक रिपोर्टर से सौदेबाजी करते हुए दिखाया गया है।

(भाषा एजेंसी से इनपुट) 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos