लाइव न्यूज़ :

उप्र सरकार ने दिव्यांगजनों को हर तरह से सशक्त बनाने का लगातार प्रयास किया : योगी

By भाषा | Updated: December 3, 2021 23:54 IST

Open in App

लखनऊ, तीन दिसंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिव्यांगजनों को प्रोत्साहित करने के संकल्प से प्रेरणा लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने साढ़े चार साल की अवधि में उन्हें (दिव्यांगजनों को) हर तरह से सशक्त बनाने के लगातार प्रयास किए हैं।

शुक्रवार को यहां डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों के लिए कार्य करने वाले संगठनों को राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण के अलावा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण भी वितरित किये।

विश्वविद्यालय के अटल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी ने कहा, “हमारी सरकार ने विशेष रूप से दिव्यांगजनों के उत्थान और सशक्तीकरण के लिए विशेष कार्य किया और हमने उनकी प्रतिभा को विकसित करने और उनकी ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण की दिशा में लगाने का प्रयास किया।''

उन्होंने कहा, '' हम हर जिले के 100 दिव्यांगजनों को मोटर चालित तिपहिया साइकिल उपलब्ध कराने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं।''

योगी ने कहा, '' प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिव्यांगों की प्रतिभा को बहुत नजदीक से पहचाना है और यही कारण है कि उन्होंने विकलांग शब्द को दिव्यांग नाम दिया है।''

उन्होंने सोलहवीं सदी के कवि सूरदास, ऋषि अष्टावक्र और विश्व प्रसिद्ध भौतिक वैज्ञानिक स्टीफन हाकिंस का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली दिव्यांगों की एक लंबी श्रृंखला है और यदि दिव्यांगों को उचित माहौल दिया जाए तो वह बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिव्यांगजन को अपनी विशेष प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मिलना चाहिए।

सम्मानित होने वाले बच्चों और लोगों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा , “कोविड-19 महामारी के बावजूद तोक्यो में पैरालंपिक खलाडियों ने साबित कर दिया है कि अगर आप दृढ़ हैं तो आपको कोई भी नहीं रोक सकता है। हमारे एथलीट ने अपनी शारीरिक अक्षमताओं को कभी बाधा नहीं बनने दिया बल्कि उन्होंने इसे अपनी ताकत बना लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान