उप्र : मदद के लिए चिल्लाने पर बकरी चोरों ने महिला की हत्या की

By भाषा | Updated: September 30, 2021 18:36 IST2021-09-30T18:36:50+5:302021-09-30T18:36:50+5:30

UP: Goat thieves kill woman for screaming for help | उप्र : मदद के लिए चिल्लाने पर बकरी चोरों ने महिला की हत्या की

उप्र : मदद के लिए चिल्लाने पर बकरी चोरों ने महिला की हत्या की

बुलंदशहर, 30 सितंबर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में मदद के लिए चिल्लाने पर बकरी चोरों ने ईंट से हमला कर कथित तौर पर 42 वर्षीय एक महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक यह घटना बुधवार रात अनूपशहर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई जब कुछ संदिग्ध चोर राम कुमार के घर में घुस गए और बकरी चोरी कर रहे थे।

पुलिस के मुताबिक जब राम कुमार मदद के लिए चिल्लाए, तो चोर उन बकरियों को भी छोड़कर भागने लगे।

शोर-शराबा सुनकर राम कुमार की पड़ोसी विमलेश भी घर से बाहर निकल आई और चिल्लाने लगी। पुलिस ने कहा कि संदिग्ध चोरों ने भागते समय विमलेश को ईंट से मारा, जिससे वह घायल हो गई। विमलेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: UP: Goat thieves kill woman for screaming for help

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे