लाइव न्यूज़ :

उप्र: सीमेंट गोदाम में दम घुटने से चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 22, 2021 16:49 IST

Open in App

मुरादाबाद (उप्र), 22 जून जिले के दिलारी थाना क्षेत्र के राजपुर केसरिया गांव में तलघर (बेसमेंट) में बने सीमेंट के गोदाम से चार लोगों के शव बरामद हुए हैं। मृतकों में तीन एक ही परिवार के सदस्य हैं। पुलिस ने मंगलवार को ये जानकारी दी।

मुरादाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि इन लोगों की मौत गीले उपले जलाने से निकले धुएं के कारण दम घुटने से हुई।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान राजेंद्र (50), उनके बेटे हरकेश (30) तथा प्रीतम (25) और उनके सहायक रमेश (40) के तौर पर हुई है, जो हादसे के समय सोमवार रात तलघर में बने सीमेंट के गोदाम में काम कर रहे थे। राजेंद्र की पत्नी ने जब उन्हें रात करीब 11 बजे फोन किया, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। पत्नी ने बाद में पुलिस को जानकारी दी और जब अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उन्हें वहां शव बरामद हुए।

एसएसपी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फोरेंसिक विशेषज्ञ मामले की जांच कर रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के उचित कारण का पता चल पाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे