लाइव न्यूज़ :

उप्र : पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद चार बदमाश गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 1, 2021 11:23 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), एक नवंबर उत्तर प्रदेश के थाना दनकौर की पुलिस ने रविवार रात एक मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों ने 27 अक्टूबर को एक किसान से एक लाख रुपये कथित तौर पर लूट लिए थे।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अमित कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि 27 अक्टूबर को बैंक से रुपये निकालने के बाद किसान सोहन पाल घर लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने किसान का पीछा कर चपरगढ़ के पास हथियार दिखा कर एक लाख रुपये उनसे लूट लिए थे। इस मामले की जांच के दौरान दनकौर पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी किसी अन्य वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं। सूचना के आधार पर रविवार रात पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की।

उन्होंने बताया कि इस दौरान, कुछ लोग उन्हें मोटरसाइकिल पर सवार होकर आते नजर आए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो, इन लोगों ने पुलिस बल पर गोलियां चला दी और भागने लगे। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोलियां चलाई। एक बदमाश सुमित के पैर में गोली लग गई जो अलीगढ़ का निवासी है।

उन्होंने बताया उसके तीन साथी दनकौर निवासी दीपक, बुलंदशहर निवासी जितेंद्र और अलीगढ़ निवासी दीपक का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया गया।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पुलिस ने इन बदमाशों के पास से किसान से लूटे गए रुपयों में से 58,500 रुपये, दो तमंचे, कारतूस और घटना को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल बदमाश सुमित के खिलाफ पहले से ही कुछ आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह जेल भी जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन