लाइव न्यूज़ :

उप्र: कैब चालकों से लूटपाट करने के चार आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 17, 2021 12:36 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 17 सितंबर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कैब बुक करने के बाद चालकों के साथ मारपीट कर नकदी, मोबाइल फोन व कार लूटने वाले गिरोह के चार बदमाशों को बृहस्पतिवार रात थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा चलाई गई गोलियां बदमाशों के पैर में लगी है जबकि एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि थाना ईकोटेक-3 पुलिस बीती रात को डी-पार्क के पास तलाशी अभियान चला रही थी। तभी कुछ बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर आते हुए दिखाई दिए।

उन्होंने बताया कि शक होने पर पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे पुलिस पर जान से मारने की नियत से गोली चलाते हुए भागने लगे।

अधिकारी ने बताया कि 130 मीटर रोड के पास पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई।

डीसीपी ने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली रिंकू, अमित, सोनवीर शाक्य तथा सचिन ठाकुर के पैर में लगी है। ये सभी गाजियाबाद के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि इनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठा कर मौके से भाग गया।

उन्होंने बताया कि घायल बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके पास से पुलिस ने तीन देसी तमंचे, कारतूस, दो मोटरसाइकिल, विभिन्न जगहों से लूटे हुए छह मोबाइल फोन आदि बरामद किया है।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान इन बदमाशों ने कैब बुक करके लूटपाट करने की दर्जनों वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा