लाइव न्यूज़ :

उप्र: पूर्व ब्लॉक प्रमुख के काफिले पर हमला, पांच लोग घायल

By भाषा | Updated: December 5, 2021 20:09 IST

Open in App

बुलंदशहर, पांच दिसंबर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में रविवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस के काफिले पर गोलीबारी की गई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस हमले के पीछे यूनुस के भतीजे अनस का हाथ होने का शक जताया गया है, जोकि वर्तमान में जेल में बंद है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख के काफिले पर उस समय हमला किया गया, जब वह कोतवाली देहात क्षेत्र के भाईपुर गांव में शादी समारोह में शामिल होकर मिर्जापुर गांव लौट रहे थे।

उन्होंने कहा कि कार में आए हमलावरों ने रजवाहा पुल के पास काफिले पर गोलीबारी की।

उल्लेखनीय है कि यूनुस दो बार के बसपा विधायक रहे हाजी अलीम के भाई हैं। अलीम की वर्ष 2018 में उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वH-1B वीजा को लेकर 20 अमेरिकी राज्यों ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ किया मुकदमा, जानें क्यों?

विश्वभारत पर लगाए गए 50% टैरिफ खत्म किया जाए, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के 3 सदस्यों ने रखा प्रस्ताव; ट्रंप की मुश्किलें बढ़ी

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: 13 दिसंबर की सुबह अपडेट हो गए पेट्रोल और डीजल के दाम, अपने शहर में दाम देखें

भारतकिल्लत से बचने के लिए जरूरी है ऊर्जा संरक्षण

विश्वक्या इस्लामिक स्टेट की मदद कर रहा है पाकिस्तान ?

भारत अधिक खबरें

भारतसंसदीय सुधारों के लिए याद रहेंगे शिवराज पाटिल

भारतमहाराष्ट्र निकाय चुनावः थोड़ा थका-थका सा दिख रहा है विपक्ष

भारतHoliday Calendar 2026: नए साल 2026 में कितने दिन मिलेगी छुट्टी, जानें कब रहेगा लॉन्ग वीकेंड, पूरी लिस्ट यहां

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकेंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी होंगे यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के शनिवार को लखनऊ में करेंगे ऐलान