लाइव न्यूज़ :

उप्र: पुलिस बूथ पर सभा करने और बिना इजाजत जुलूस निकालने के आरोप में पांच सपा नेता गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 8, 2021 16:56 IST

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश), आठ सितंबर जिले के सिकन्दरपुर क्षेत्र में पुलिस बूथ पर सभा करने व बगैर अनुमति जुलूस निकालने के मामले में समजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत छह नेताओं व लगभग डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है और पार्टी के पांच नेताओं को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि सपा कार्यकर्ताओं ने गत छह सितंबर को सिकन्दरपुर कस्बे में बगैर अनुमति के जुलूस निकाला था तथा वहां स्थित एक पुलिस बूथ पर सभा आयोजित की थी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में सिकन्दरपुर पुलिस चौकी के प्रभारी काली शंकर तिवारी की तहरीर पर मंगलवार रात सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव व जिला सचिव राजन कनौजिया सहित छह नेताओं के विरुद्ध नामजद व लगभग डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 269 (संक्रमण फैलाना) व 188 (जानबूझकर आदेश की अवमानना करना) तथा महामारी अधिनियम की सुसंगत धारा में मामला दर्ज किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में सपा नेता शेख अहमद अली, संजय, डॉक्टर शुएब-उल-इस्लाम तथा जिला पंचायत के पूर्व सदस्य रवि यादव सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों