लाइव न्यूज़ :

उप्र: सिलेंडर में आग लगने से पांच लोग झुलसे

By भाषा | Updated: June 27, 2021 21:36 IST

Open in App

मथुरा, 27 जून उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में रविवार को घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने से इसकी चपेट में आकर परिवार के पांच लोग झुलस गए। पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है।

वहीं, स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया है कि इस घर में अवैध रूप से गैस रीफिलिंग का काम किया जाता था। पुलिस इस कोण से भी मामले की जांच कर रही है।

थाना जमुना पार के प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि यह घटना रविवार दोपहर लक्ष्मीनगर निवासी राजपाल (50) के घर में उस समय घटी, जब वह एक बोतल में पेट्रोल लाकर बाइक में डाल रहे थे। उसी समय शॉर्ट सर्किट के चलते पेट्रोल में आग लग गई।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान पेट्रोल पास में ही रखे एलपीजी सिलेंडर पर जा गिरा, जिससे घर में आग लग गयी। इसे बुझाने का प्रयास करते हुए राजपाल की दो बेटियां गीता व रिंकी तथा दो बेटे भरत, देवेंद्र व मदद के लिए आया पड़ोसी पवन भी बुरी तरह से जल गया।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए और तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे दो अग्निशमन वाहनों ने कुछ देर में आग पर काबू पा लिया। आग से झुलसे लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सदर क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक गौरव त्रिपाठी ने बताया कि इलाके के कुछ लोगों ने बताया कि यह मामला गैस सिलिंडर में आग लगने का नहीं, गैस रीफिलिंग और अवैध रूप से पेट्रोलियम पदार्थ बेचने का है। ऐसे में पुलिस इस नजरिए से भी पूरे मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

भारत अधिक खबरें

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी