लाइव न्यूज़ :

उप्र: किसानों ने रामपुर-मुरादाबाद बॉर्डर किया बंद, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की कार को घेरा

By भाषा | Updated: December 22, 2020 23:07 IST

Open in App

मुरादाबाद (उप्र), 22 दिसंबर नए कृषि कानूनों का विरोध करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने की कोशिश कर रहे सैंकड़ों प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने कथित तौर पर रोका तो प्रदर्शनकारियों ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में दिल्ली की ओर जाने वाले एक प्रमुख राजमार्ग को बंद कर दिया।

ये प्रदर्शनकारी रामपुर, पीलीभीत और मुरादाबाद के रहने वाले हैं और ये रामपुर-मुरादाबाद बॉर्डर पर राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर दोपहर में जमा हो गये। इस दौरान यहां भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात थे।

सोशल मीडिया पर इससे संबंधित कथित वीडियो में यह दिख रहा है कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने एक वरिष्ठ पुलिसकर्मी के वाहन को घेर लिया था जबकि अन्य प्रदर्शनकारियों ने अन्य कर्मियों के साथ बहस की और इस स्थिति की वजह से लंबा ट्रैफिक जाम हो गया।

इनमें से एक वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी टोयोटा इनोवा से वहां से निकल रहे हैं लेकिन प्रदर्शनकारियों ने वाहन को घेर लिया और कार का अगला हिस्सा पीट रहे हैं और इसके बाद वाहन चालक ने तेजी से वाहन को पीछे मोड़ लिया।

मुरादाबाद के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ राजमार्ग पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तैनात पुलिस कर्मियों की संख्या से ज्यादा प्रदर्शनकारियों की संख्या होने के बाद कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई।’’

राष्ट्रीय राजमार्ग 400 किलोमीटर से ज्याद लंबा है जो दिल्ली को गाजियाबाद में गाजीपुर के जरिए लखनऊ से जोड़ता है। गाजीपुर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ किसान पिछले तीन सप्ताह से जमे हुए हैं और ये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू