लाइव न्यूज़ :

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का ऐलान, आंधी-तूफान में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को मिलेंगे चार-चार लाख रुपये

By भाषा | Updated: June 6, 2020 05:38 IST

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के लालगंज इलाके में बारिश के कारण एक पुराने मकान का बाहरी बरामदा गिर जाने से दो महिलाओं की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य घायल हो गए थे। 

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिर्जापुर जिले में आंधी-तूफान व वर्षा से हुई जनहानि पर शुक्रवार को गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने आंधी-तूफान में मारे गए लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिर्जापुर जिले में आंधी-तूफान व वर्षा से हुई जनहानि पर शुक्रवार को गहरा शोक व्यक्त किया। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आंधी-तूफान में मारे गए लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 

उन्होंने अधिकारियों को पूरी तत्परता से प्रभावितों को राहत एवं मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के समुचित इलाज के भी निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि राहत आयुक्त, उत्तर प्रदेश द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण के अनुसार मिर्जापुर में शुक्रवार को आंधी-तूफान व वर्षा की वजह से हुए हादसों में तीन लोगों की मौत की मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के लालगंज इलाके में बारिश के कारण एक पुराने मकान का बाहरी बरामदा गिर जाने से दो महिलाओं की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य घायल हो गए थे। 

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि यह हादसा बृहस्पतिवार रात को हुआ जब भारी बारिश के कारण एक मकान का बाहरी बरामदा ढह गया। मरने वालो में बिलकीस (55) और मुन्नी (50) शामिल है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है । 

इधर,  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि जुलाई के पहले सप्ताह में 25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। योगी ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने आवास पर बेल का पौधा लगाकर लोगों को प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस मौसम में 30 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। जुलाई के पहले सप्ताह में 25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण में कृषि जलवायु क्षेत्र की अनुकूलता के अनुसार (फलदार, छायादार और इमारती लकड़ी वाले) पौधे लगाए जाएंगे।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव