लाइव न्यूज़ :

उप्र: बदायूं में पूर्व सैनिक और उनके भतीजे की हत्या

By भाषा | Updated: August 6, 2021 15:08 IST

Open in App

बदायूं (उप्र) छह अगस्त बदायूं जिले में इस्लामनगर थाना क्षेत्र के चिचैटा अलीपुर गांव में एक पूर्व सैनिक और उनके भतीजे की कथित तौर पर संपत्ति बंटवारे के विवाद में हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पूर्व सैनिक आर्येन्द्र सिंह ऊर्फ बब्लू (48) और उनका भतीजा गौरव ऊर्फ भोले (20) बृहस्पतिवार रात गांव से इस्लामनगर जा रहे थे, तभी घात लगाये बैठे इसी गांव के रहने वाले सुभाष,नन्हे,आशीष व कुछ अन्य व्यक्तियों ने एक वाहन से उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और इलाज के लिए बरेली ले जाते समय रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि आर्येंन्द्र छह साल की आयु में दातागंज स्थित अपने ननिहाल रहने चले गये थे, जहां रह कर पढ़ाई की थी और फिर सेना में नौकरी की थी।

उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिक की संपत्ति इस्लामनगर थाना क्षेत्र में है, जिस पर उनके चाचा ने कब्जा कर रखा था और इस वजह से आर्येन्द्र का उनसे अक्सर झगड़ा होता रहता था।

शर्मा ने बताया कि हाल में हुए पंचायत चुनाव में वे दोनों प्रधान का चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन सीट आरक्षित हो जाने के कारण दोनों ने अपने-अपने समर्थित प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे और इसमें पूर्व सैनिक का प्रत्याशी चुनाव जीत गया, जिसे लेकर उनके बीच रंजिश और बढ़ गई थी।

एसएसपी ने बताया कि मृतकों के परिजनों की तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज किया गया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos