लाइव न्यूज़ :

उप्र जासूसी मामला : एनआईए ने सेना के पूर्व कर्मी और एक अन्य के विरुद्ध आरोप पत्र दायर किया

By भाषा | Updated: July 6, 2021 23:03 IST

Open in App

लखनऊ, छह जुलाई राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने भारतीय सेना के बारे में पाकिस्तान की आईएसआई के एजेंट के साथ गोपनीय सूचना साझा करने के मामले में गिरफ्तार सेना के एक पूर्व कर्मी तथा एक अन्य व्यक्ति के विरुद्ध मंगलवार को आरोप पत्र दायर किया।

उत्तर प्रदेश के हापुड़ के निवासी और पूर्व सैन्य अधिकारी सौरभ शर्मा तथा गुजरात के गोधरा के रहने वाले अनस याकूब गीटेली के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत यहां विशेष एनआईए अदालत में आरोप पत्र दायर किया गया।

एनआईए के एक अधिकारी ने बताया कि शर्मा पर आरोप है कि उसने भारतीय सेना के बारे में गोपनीय जानकारी पाकिस्तान की आईएसआई के जासूसों के साथ साझा की।

अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ‘इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस’ (आईएसआई) ने भारतीय सेना के अधिकारियों से गोपनीय सूचना निकलवाने की साजिश रची थी और इसके लिए उन्होंने नेहा शर्मा नामक एक महिला जासूस को काम सौंपा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू