लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनावः जीतने वाले उम्मीदवारों को टिकट दे दें तो वह अपनी पार्टी का सपा में विलय करने को भी तैयार, शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव से कहा...

By भाषा | Updated: November 10, 2021 17:39 IST

लखीमपुर खीरी मामलाः फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट में इसकी पुष्टि भी हो गई है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष ने गोली चलाई।

Open in App
ठळक मुद्देकई बार पैगाम पहुंचा कर गठबंधन की पेशकश कर चुके हैं।भाजपा ने जो भी वादा किया था उनमें से एक भी पूरा नहीं किया।उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।

बलरामपुरः प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया अखिलेश यादव उनके जीतने वाले उम्मीदवारों को टिकट दे दें तो वह अपनी पार्टी का सपा में विलय करने को भी तैयार हैं।

अपनी पार्टी द्वारा निकाली जा रही सामाजिक परिवर्तन यात्रा के तहत बुधवार को बलरामपुर पहुंचे शिवपाल ने कहा कि भाजपा को हटाने के लिये किसी भी तरह के त्याग को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अगर हमारे जीतने वाले उम्मीदवारों को टिकट दे दें तो हम कोई भी त्याग करने को तैयार हैं, यहां तक कि अपनी पार्टी का सपा में बिना शर्त विलय भी कर देंगे।

गौरतलब है कि शिवपाल सपा मुखिया अखिलेश यादव के पास पहले भी कई बार पैगाम पहुंचा कर गठबंधन की पेशकश कर चुके हैं। हालांकि सपा की तरफ से अभी इस बारे में कोई स्पष्ट बात नहीं कही गई है। शिवपाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने जो भी वादा किया था उनमें से एक भी पूरा नहीं किया।

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और भाजपा राज में अपराध और भ्रष्टाचार अपने चरम पर है । उन्होंने लखीमपुर की घटना का ज़िक्र करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों के खिलाफ फायरिंग की गई। फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट में इसकी पुष्टि भी हो गई है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष ने गोली चलाई। अब तो मिश्रा को बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावशिवपाल यादवअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीयोगी आदित्यनाथलखनऊउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट