लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनावः जयंत चौधरी के बाद संजय सिंह से मिले अखिलेश यादव, सपा, रालोद और आप में हो सकता है गठबंधन!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 24, 2021 15:11 IST

UP elections: सपा के साथ गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर संजय सिंह ने कहा, “चर्चा अभी शुरू हुई है..अच्छी सार्थक चर्चा हुई है और हम आपको बाद में बताएंगे।”

Open in App
ठळक मुद्देसंजय सिंह से 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए 'रणनीतिक चर्चा' की।उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ेगी।रामगोपाल यादव की किताब ''राजनीति के उस पार'' के विमोचन पर यहां आयोजित कार्यक्रम में मौजूद थे।

लखनऊः आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले नए राजनीतिक गठबंधनों का अनुमान लगाते हुए शनिवार को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की। यादव ने कहा कि उनकी पार्टी छोटे दलों के साथ गठबंधन करेगी, जिसके परिणामस्वरूप संभावित गठजोड़ के बारे में कई अटकलें लगाई गईं।

राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) प्रमुख जयंत चौधरी से मुलाकात के एक दिन बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) उत्तर प्रदेश के प्रभारी व राज्‍यसभा सदस्‍य संजय सिंह से 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए 'रणनीतिक चर्चा' की।

अखिलेश से मुलाकात के बाद यहां पत्रकारों से संजय सिंह ने कहा, “उत्तर प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए साझा एजेंडे पर 'रणनीतिक चर्चा' की।” सपा के साथ गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा, “चर्चा अभी शुरू हुई है..अच्छी सार्थक चर्चा हुई है और हम आपको बाद में बताएंगे।”

सिंह ने पहले भी अखिलेश से मुलाकात की थी लेकिन कहा था कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ेगी। सिंह मंगलवार को ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के मौके पर सपा महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव की किताब ''राजनीति के उस पार'' के विमोचन पर यहां आयोजित कार्यक्रम में मौजूद थे।

कार्यक्रम में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और अखिलेश भी मौजूद थे और मुलायम ने देश हित में भ्रष्टाचार और महंगाई के खिलाफ सभी से एकजुट होकर आगे आने का आह्वान किया था। अखिलेश ने आगामी चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे पर चर्चा के लिए मंगलवार को रालोद प्रमुख से मुलाकात की थी।

उसके बाद जयंत ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से अखिलेश यादव के साथ फोटो के साथ ट्वीट किया, "बढ़ते कदम।" वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जयंत चौधरी के साथ अपनी फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, “जयंत चौधरी के साथ बदलाव की ओर।” अखिलेश ने अपने बयानों में बार-बार कहा था कि उनकी पार्टी छोटे दलों के साथ गठबंधन के लिए तैयार है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावAam Aadmi Partyसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवसंजय सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं