लाइव न्यूज़ :

उप्र चुनाव: धर्मेंद्र प्रधान ने भाजपा के ब्राह्मण नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया

By भाषा | Updated: December 26, 2021 22:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उत्तर प्रदेश के लिये चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को पार्टी के पक्ष में जातिगत समीकरण बनाए रखने के उद्देश्य से राज्य के ब्राह्मण नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया। इस दौरान ब्राह्मण समुदाय के बीच भाजपा की गतिविधियों को बढ़ाने के लिए एक समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में प्रधान के आवास पर तीन घंटे से अधिक लंबी चली बैठक में उत्तर प्रदेश के पार्टी के सभी प्रमुख ब्राह्मण नेताओं ने हिस्सा लिया, जिसमें जितिन प्रसाद, रमापति त्रिपाठी, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, राज्य के कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा और बृजेश पाठक के अलावा कई सांसद शामिल रहे।

सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान इस समुदाय को साधने के लिए ब्राह्मण समुदाय के नेताओं की एक अनौपचारिक समिति गठित करने का फैसला किया गया, जोकि आर्थिक रूप से कमजोर सवर्ण जातियों के लिए 10 फीसदी आरक्षण जैसे कल्याणकारी कदमों के बारे में समुदाय के बीच जानकारी का प्रसार करेगी।

सूत्रों ने कहा कि बैठक का मकसद ब्राह्मण सुमदाय के बीच पार्टी की संपर्क गतिविधियों को बढ़ाने पर चर्चा करना था।

बाद में शर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि बैठक उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर थी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि समाज या जाति का कोई भी वर्ग भाजपा से खफा नहीं है।

शर्मा ने एक सवाल के जवाब में कहा, ''उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार में कई ब्राह्मण मंत्री हैं और पार्टी समाज के सभी वर्गों को आगे ले जाने के लिए काम करती है।''

सूत्रों ने कहा कि प्रधान ने पार्टी नेताओं के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और आगामी चुनावों के लिए उनकी प्रतिक्रिया भी ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 08 December 2025: आज इन 4 राशिवालों को बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना, बाकी भी जानें अपना भविष्य

पूजा पाठSaptahik Rashifal: इस सप्ताह इन 5 राशिवालों को मिलेगा धनी बनने का मौका, लग सकती है लॉटरी

भारतSIR Registered: एसआईआर पर राजनीतिक विवाद थमने के नहीं दिख रहे आसार

विश्वसौर तूफान: अंतरिक्ष से खतरे की आहट, इथियोपिया से उठे ज्वालामुखी गुबार से हवाई जहाजों...

भारत अधिक खबरें

भारतसिकुड़ता नागपुर विधानसभा सत्र और भंग होतीं अपेक्षाएं!

भारतPutin India Visit: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे...!

भारतAirport Suitcases Rules: प्लेन में सूटकेस ले जाने का बदला नियम, यात्रा से पहले जरूर जान लें इसे

भारतPM Awas Yojana: अब अपने घर का सपना होगा पूरा, सरकार से पाए 1.30 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता; ऐसे करें आवेदन

भारतमहाराष्ट्र शीतकालीन सत्र: चाय पार्टी का बहिष्कार, सदनों में विपक्ष के नेताओं की नियुक्ति करने में विफल रही सरकार