उप्र चुनाव: धर्मेंद्र प्रधान ने भाजपा के ब्राह्मण नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया

By भाषा | Updated: December 26, 2021 18:12 IST2021-12-26T18:12:34+5:302021-12-26T18:12:34+5:30

UP Elections: Dharmendra Pradhan holds discussions with Brahmin leaders of BJP | उप्र चुनाव: धर्मेंद्र प्रधान ने भाजपा के ब्राह्मण नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया

उप्र चुनाव: धर्मेंद्र प्रधान ने भाजपा के ब्राह्मण नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उत्तर प्रदेश के लिये चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को पार्टी के पक्ष में जातिगत समीकरण बनाए रखने के उद्देश्य से राज्य के ब्राह्मण नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में प्रधान के आवास पर तीन घंटे से अधिक लंबी चली बैठक में उत्तर प्रदेश के पार्टी के सभी प्रमुख ब्राह्मण नेताओं ने हिस्सा लिया, जिसमें जितिन प्रसाद, रमापति त्रिपाठी, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, राज्य के कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा और बृजेश पाठक के अलावा कई सांसद शामिल रहे।

सूत्रों ने कहा कि बैठक का मकसद ब्रह्मण सुमदाय के बीच पार्टी की संपर्क गतिविधियों को बढ़ाने पर चर्चा करना था।

बाद में शर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि बैठक उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर थी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि समाज या जाति का कोई भी वर्ग भाजपा से खफा नहीं है।

शर्मा ने एक सवाल के जवाब में कहा, ''उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार में कई ब्राह्मण मंत्री हैं और पार्टी समाज के सभी वर्गों को आगे ले जाने के लिए काम करती है।''

सूत्रों ने कहा कि प्रधान ने पार्टी नेताओं के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और आगामी चुनावों के लिए उनकी प्रतिक्रिया भी ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: UP Elections: Dharmendra Pradhan holds discussions with Brahmin leaders of BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे