उप्र चुनाव: आप का ‘फ्री बिजली की बात जनता के साथ’ अभियान शुरू

By भाषा | Updated: October 19, 2021 19:38 IST2021-10-19T19:38:59+5:302021-10-19T19:38:59+5:30

UP Elections: AAP's 'Free Bijli Ki Baat with Janata' campaign begins | उप्र चुनाव: आप का ‘फ्री बिजली की बात जनता के साथ’ अभियान शुरू

उप्र चुनाव: आप का ‘फ्री बिजली की बात जनता के साथ’ अभियान शुरू

नोएडा, 19 अक्टूबर आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को ‘फ्री बिजली की बात जनता के साथ’ अभियान की शुरुआत प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जनपद में भी कर दी है।

आप ने इस मुद्दे पर जनता की राय जानी और 300 यूनिट फ्री बिजली, किसानों को मुफ्त बिजली सहित बकाया बिल माफ करने की अरविंद केजरीवाल की गारंटी वाला कार्ड नागरिकों को दिया।

पार्टी के जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र जादौन ने बताया कि आप का यह अभियान गौतमबुद्ध नगर जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों- नोएडा, जेवर व दादरी- में चल रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी इस अभियान के जरिए लोगों को गारंटी कार्ड भर कर दे रहे है।

उन्होंने बताया कि इस अभियान की शुरुआत आप के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने 10 अक्टूबर को सुल्तानपुर जिले से की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: UP Elections: AAP's 'Free Bijli Ki Baat with Janata' campaign begins

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे