लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनावः 4200 महिला बुनकर और कारीगर भाजपा में शामिल, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ‘हेलो कमल शक्ति मोबाइल ऐप’ का किया अनावरण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2021 21:34 IST

UP elections: लखनऊ के बाबा भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी के अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में ‘धरोहर: कुशल हाथों की सफल उड़ान’ के दौरान 4200 महिला बुनकर-कारीगरों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ली।

Open in App
ठळक मुद्देअनुसूचित जनजाति - थारू समाज के 550 महिलाओं भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भी इस दौरान सम्मानित किया गया। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से जिन करोड़ों लोगों को फ़ायदा हुआ है।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों की 4200 महिला बुनकरों और कारीगरों ने शनिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी की मौजूदगी में लखनऊ के बाबा भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी के अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में ‘धरोहर: कुशल हाथों की सफल उड़ान’ के दौरान 4200 महिला बुनकर-कारीगरों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ली।

भाजपा के बुनकर प्रकोष्ठ की सह संयोजक व उत्तर प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ डिज़ाइन एंड रिसर्च की अध्यक्ष क्षिप्रा शुक्ला ने बताया कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इस अवसर पर ‘हेलो कमल शक्ति मोबाइल ऐप’ का भी अनावरण किया जिसके माध्यम से अब महिलाएँ संगठन से सीधे संवाद कर सकेंगी। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के 26 ज़िलों से 4200 से अधिक महिला कारीगरों और बुनकरों ने प्रतिनिधित्व किया। अनुसूचित जनजाति - थारू समाज के 550 महिलाओं भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।

उत्तर प्रदेश के एमएसएमई राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से जिन करोड़ों लोगों को फ़ायदा हुआ है, उनमें से एक इकाई आज कार्यक्रम में शामिल हुई है।

कार्यक्रम की शुरुआत में कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था जिसका निरीक्षण ईरानी ने किया। हस्तकला, कारीगरी व महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भी इस दौरान सम्मानित किया गया। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावBJPलखनऊस्मृति ईरानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?