यूपी चुनावः युवा मतदाता करेंगे धमाल, 2022 में 18-19 आयु वर्ग के 14.66 लाख वोटर पहली बार डालेंगे वोट, यहां जानें हर आंकड़े

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 6, 2022 16:42 IST2022-01-06T16:38:34+5:302022-01-06T16:42:42+5:30

UP elections: सूत्रों ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने कोविड की स्थिति की "व्यापक समीक्षा" की और चुनाव प्रचार तथा मतदान के दौरान किए जाने वाले सुरक्षा उपायों के संबंध में चिकित्सा विशेषज्ञों से सुझाव लिए।

UP elections 2022 Young voters 14-66 lakh age group 18-19 will cast first time uttar pradesh bjp sp bsp congress | यूपी चुनावः युवा मतदाता करेंगे धमाल, 2022 में 18-19 आयु वर्ग के 14.66 लाख वोटर पहली बार डालेंगे वोट, यहां जानें हर आंकड़े

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और आयोग के अगले कुछ दिनों में मतदान की तारीखों की घोषणा करने की उम्मीद है।

Highlightsपूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।चुनाव वाले राज्यों में टीकाकरण कार्यक्रम को तेज करने के लिए कहा था।केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने 27 दिसंबर को निर्वाचन आयोग के साथ बैठक की थी।

लखनऊः उत्तर प्रदेश में होने वाली विधानसभा की तैयारियां जोरों पर हैं। चुनाव की रणभेरी कभी भी बज सकती है। सूत्रों ने कहा कि चुनाव 6 से 8 चरण में हो सकता है। उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा क्षेत्र हैं। 2017 में भाजपा ने सपा को हराकर सत्ता पर कब्जा किया था। 

निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ कोविड की स्थिति की समीक्षा की तथा पांच चुनावी राज्यों में सभी पात्र लोगों के टीकाकरण की जरूरत पर जोर दिया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला के साथ पांच राज्यों- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में कानून व्यवस्था की स्थिति पर भी विचार विमर्श किया। कोविड की स्थिति का आकलन करने के लिए हुयी बैठक में स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण के अलावा एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक बलराम भार्गव ने भी भाग लिया।

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में पहली बार 18-19 आयु वर्ग के 14.66 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय शुक्ला ने बुधवार को यहां अंतिम मतदाता सूची जारी करते हुए कहा कि मतदाता सूची के संशोधन के दौरान कुल 52,80,882 मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं, जिनमें 23,92,258 पुरुष, 28,86,988 महिलाएं और 1,636 तीसरे लिंग के मतदाता शामिल हैं। एक सरकारी बयान के अनुसार उन्होंने बताया कि 18-19 आयु वर्ग के कुल 14,66,470 मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं जो कुल जोड़े गए नामों का 27.76 प्रतिशतहै।

वर्तमान में मतदाता सूची में 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं की कुल संख्या 19,89,902 है। जिनमें से 10,62,410 पुरुष, 9,26,945 महिलाएं और 547 ट्रांसजेंडर हैं। इस पुनरीक्षण अवधि के दौरान विभिन्न श्रेणियों के कुल 21,40,278 मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं।

जिनमें से 10,00,050 मृत श्रेणी में, 3,32,905 स्थानांतरित श्रेणी में और 7,94,029 बार-बार आने वाले नामों की श्रेणी में है राज्य में मतदाताओं की कुल संख्या पिछले साल की सूची में 14,71,43,298 थी जो बुधवार को प्रकाशित अंतिम सूची में बढ़कर 15,02,84,005 हो गई है। इसके मुताबिक प्रदेश में 10,64,266 दिव्यांग मतदाता हैं जबकि 80 वर्ष से अधिक आयु के 24,03,296 मतदाता हैं।

मुजफ्फरनगर के छह विधानसभा क्षेत्रों में एक लाख से ज्यादा नए मतदाता जुड़े

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है जिसमें छह निर्वाचन क्षेत्रों में रहनेवाले एक लाख से अधिक नए मतदाताओं सहित 20,20,826 लोगों के नाम हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। वर्ष 2017 में पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 19,13,41 थी।

अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह के अनुसार, 1,07,415 नए लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा गया है और अंतिम मतदाता सूची में अब 20,20,826 लोगों के नाम हैं। इस सूची में तीसरे लिंग श्रेणी के 136 मतदाताओं का नाम भी शामिल किया गया है।

Web Title: UP elections 2022 Young voters 14-66 lakh age group 18-19 will cast first time uttar pradesh bjp sp bsp congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे