लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव: क्या हैं इसके मायने? सीएम योगी आदित्यनाथ ने शेयर की पीएम मोदी के साथ दो खास तस्वीरें

By विनीत कुमार | Updated: November 21, 2021 15:08 IST

यूपी विधानसभा चुनाव की चर्चा के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने दो दिलचस्प तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दो तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं।इसमें पीएम मोदी और सीएम योगी चहलकदमी करते हुए बातचीत करते नजर आ रहे हैं।सोशल मीडिया पर यूजर्स के अनुसार- इस तस्वीर के जरिए ये संदेश देने की कोशिश है कि भाजपा में सब ठीक है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दो दिनों के प्रदेश के दौरे पर है। इस दौरान पीएम ने कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। साथ ही सूबे में योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में हुए काम को जोर-शोर से गिनाने का दौर भी जारी है।

पुलिस महानिदेशकों के सम्मेलन में शामिल होने आए प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार रात से ही लखनऊ प्रवास पर हैं और राजभवन में ठहरे हैं। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी के साथ दो बेहद दिलचस्प तस्वीरें शेयर की जिसकी सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है। एक तस्वीर आगे से ली गई है जिसमें पीएम मोदी ने योगी आदित्यनाथ के कंधे पर हाथ रखा हुआ है और कुछ कह रहे हैं। ऐसे ही दूसरी तस्वीर पीछे से खींची गई है।

योगी ने इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा, 'हम निकल पड़े हैं प्रण करके, अपना तन-मन अर्पण करके, जिद है एक सूर्य उगाना है, अम्बर से ऊँचा जाना है, एक भारत नया बनाना है।'

मोदी-योगी की इन तस्वीरों के क्या हैं मायने

दिलचस्प है कि हाल में कुछ महीनों पर यूपी में योगी आदित्यनाथ को लेकर भाजपा के शीर्ष महकमों में एक नाराजगी की बात सामने आ रही थी। कहा ये भी जा रहा था कि संभव है कि योगी यूपी चुनाव में भाजपा के सीएम चेहरे के तौर पर पेश नहीं किए जाएं।

विवादों के बीच तब योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में कुछ दिन गुजारे थे और पीएम मोदी सहित अमित शाह और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी। इसके कुछ दिन बाद अमित शाह ने एक रैली में यह कहां कि 'अगर मोदी को 2024 में पीएम बनाना है तो योगी को फिर मुख्यमंत्री बनाना होगा।' 

इससे ये संदेश देने की कोशिश हुई कि यूपी भाजपा में सबकुछ सामान्य है और इसकी भी पुष्टि की गई कि योगी आदित्यनाथ ही यूपी में भाजपा के सीएम चेहरा हैं। ऐसे में ताजा तस्वीर अमित शाह की उसी बात की तस्दीक करने का अंदाज हो सकता है।

सोशल मीडिया पर क्या है रिएक्शन

प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की तस्वीरों पर कई तरह के कमेंट आ रहे हैं। अंजिली सिंह नाम की यूजर ने लिखा, 'मोदी जी का हाथ आपके कंधे पर है, यह बता रहा है कि सब ठीक है। हवा बनाई जा रही थी कि मोदी जी आपसे नाराज हैं लेकिन इस फोटो ने बहुत कुछ साफ कर दिया।'

शिवम प्रताप ने लिखा, 'राजनीति में संदेश देने का बड़ा खेल है।'

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं