लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनावः चाहे गठबंधन करना हो या विलय, जो भी हो जल्दी करें अखिलेश, शिवपाल सिंह यादव बोले-सम्मानजनक तरीके से सीटें मिलनी चाहिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 9, 2021 20:36 IST

UP elections: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी पिछले दिनों कहा था कि चाचा शिवपाल सिंह यादव का पार्टी में सम्मान होगा और उनके लोगों को उचित सीटें भी दी जाएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देजो लोग हमारे साथ हैं, उनको सम्मानजनक तरीके से सीटें मिलनी चाहिए।रथयात्रा बाराबंकी से होकर गुजरी।सामाजिक परिवर्तन यात्रा शुरू की है।

बाराबंकीः प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को अपने भतीजे एवं समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव को दो टूक कहा कि '' अखिलेश को जो भी निर्णय लेना है, वह जल्द लें, चाहे वह गठबंधन से संबंधित फैसला हो या फ‍िर पार्टी के विलय से संबंधित।”

मंगलवार को सामाजिक परिवर्तन रथ लेकर निकले शिवपाल सिंह यादव ने यहां पटेल तिराहे पर सपा से गठबंधन के सवाल पर पत्रकारों से कहा, '' हम पिछले दो वर्षों से प्रयास कर रहे हैं, जो भी करना है अखिलेश जल्दी करें, चाहे गठबंधन करें या विलय करें लेकिन हमारे लोगों का सम्मान होना चाहिए, जो लोग हमारे साथ हैं, उनको सम्मानजनक तरीके से सीटें मिलनी चाहिए।''

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी पिछले दिनों कहा था कि चाचा शिवपाल सिंह यादव का पार्टी में सम्मान होगा और उनके लोगों को उचित सीटें भी दी जाएंगी। शिवपाल यादव आज सामाजिक परिवर्तन रथ लेकर गोंडा के लिए निकले। उनकी रथयात्रा बाराबंकी से होकर गुजरी।

इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी 2022 में भाजपा को उखाड़ने के लिए उन्होंने यह सामाजिक परिवर्तन यात्रा शुरू की है। उन्होंने कहा कि तमाम धर्मनिरपेक्ष लोग, गांधीवादी और लोहियावादी लोग उनके साथ हैं और उनसे जुड़ रहे हैं। यादव ने कहा कि हमने हमेशा त्याग और संघर्ष के बल पर तमाम सरकारें बनाई हैं और बिगाड़ी भी हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावअखिलेश यादवशिवपाल यादवसमाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos