यूपी चुनावः चाहे गठबंधन करना हो या विलय, जो भी हो जल्दी करें अखिलेश, शिवपाल सिंह यादव बोले-सम्मानजनक तरीके से सीटें मिलनी चाहिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 9, 2021 20:36 IST2021-11-09T20:35:33+5:302021-11-09T20:36:58+5:30

UP elections: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी पिछले दिनों कहा था कि चाचा शिवपाल सिंह यादव का पार्टी में सम्मान होगा और उनके लोगों को उचित सीटें भी दी जाएंगी।

UP elections 2022 sp chief Akhilesh yadav Shivpal Singh Yadav combine or merge happens seats should respectable manner | यूपी चुनावः चाहे गठबंधन करना हो या विलय, जो भी हो जल्दी करें अखिलेश, शिवपाल सिंह यादव बोले-सम्मानजनक तरीके से सीटें मिलनी चाहिए

हमेशा त्याग और संघर्ष के बल पर तमाम सरकारें बनाई हैं और बिगाड़ी भी हैं।  (file photo)

Highlightsजो लोग हमारे साथ हैं, उनको सम्मानजनक तरीके से सीटें मिलनी चाहिए।रथयात्रा बाराबंकी से होकर गुजरी।सामाजिक परिवर्तन यात्रा शुरू की है।

बाराबंकीः प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को अपने भतीजे एवं समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव को दो टूक कहा कि '' अखिलेश को जो भी निर्णय लेना है, वह जल्द लें, चाहे वह गठबंधन से संबंधित फैसला हो या फ‍िर पार्टी के विलय से संबंधित।”

मंगलवार को सामाजिक परिवर्तन रथ लेकर निकले शिवपाल सिंह यादव ने यहां पटेल तिराहे पर सपा से गठबंधन के सवाल पर पत्रकारों से कहा, '' हम पिछले दो वर्षों से प्रयास कर रहे हैं, जो भी करना है अखिलेश जल्दी करें, चाहे गठबंधन करें या विलय करें लेकिन हमारे लोगों का सम्मान होना चाहिए, जो लोग हमारे साथ हैं, उनको सम्मानजनक तरीके से सीटें मिलनी चाहिए।''

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी पिछले दिनों कहा था कि चाचा शिवपाल सिंह यादव का पार्टी में सम्मान होगा और उनके लोगों को उचित सीटें भी दी जाएंगी। शिवपाल यादव आज सामाजिक परिवर्तन रथ लेकर गोंडा के लिए निकले। उनकी रथयात्रा बाराबंकी से होकर गुजरी।

इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी 2022 में भाजपा को उखाड़ने के लिए उन्होंने यह सामाजिक परिवर्तन यात्रा शुरू की है। उन्होंने कहा कि तमाम धर्मनिरपेक्ष लोग, गांधीवादी और लोहियावादी लोग उनके साथ हैं और उनसे जुड़ रहे हैं। यादव ने कहा कि हमने हमेशा त्याग और संघर्ष के बल पर तमाम सरकारें बनाई हैं और बिगाड़ी भी हैं। 

Web Title: UP elections 2022 sp chief Akhilesh yadav Shivpal Singh Yadav combine or merge happens seats should respectable manner

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे