UP Elections 2022: प्रियंका के चुनाव लड़ने के फैसले के बाद ही अमेठी, रायबरेली से होगी उम्मीदवार की घोषणा
By शीलेष शर्मा | Updated: January 31, 2022 20:37 IST2022-01-31T20:36:20+5:302022-01-31T20:37:21+5:30
सूत्रों ने दावा किया कि जब तक प्रियंका अपना फैसला नहीं सुनाती तब तक अमेठी रायबरेली से उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं होगी।

UP Elections 2022: प्रियंका के चुनाव लड़ने के फैसले के बाद ही अमेठी, रायबरेली से होगी उम्मीदवार की घोषणा
नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के उत्तर प्रदेश से चुनाव मैदान में उतरने को लेकर कांग्रेस नेतृत्व अपने पत्ते फिलहाल खोलने को तैयार नहीं है। पार्टी सूत्रों के अनुसार पार्टी अभी भी इस बात का आंकलन कर रही है कि प्रियंका के चुनाव लड़ने का कितना लाभ पार्टी को होगा। यही कारण है कि पार्टी ने रायबरेली और अमेठी से अभी तक अपने किसी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है।
प्रियंका के अति निकट सूत्रों ने दावा किया कि जब तक प्रियंका अपना फैसला नहीं सुनाती तब तक अमेठी रायबरेली से उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं होगी। इस सूत्र का यह भी दावा था कि प्रियंका तैय कर चुकी हैं कि अगर वह चुनाव लड़ने का निर्णय करती हैं तो इन्हीं दोनों संसदीय क्षेत्र की किसी विधानसभा सीट से मैदान में उतरेंगी।
पार्टी से मिले संकेतों के अनुसार तीन स्तर पर प्रियंका को चुनाव मैदान में उतारने को लेकर आंतरिक सर्वेक्षण हो रहे हैं जिसके नतीजे आने के बाद ही प्रियंका अपना फ़ैसला सुनाएंगी। राहुल और सोनिया गांधी ने इस बाबत फैसला प्रियंका पर छोड़ दिया है।
इस बीच प्रियंका आज पहली बार डोर-टू-डोर प्रचार के लिये बीजेपा के गढ़ नॉएडा में निकलीं। इसके बाद वह प्रदेश में चरणबद्ध डोर-टू-डोर प्रचार करेंगी। साथ ही गोवा, पंजाब में भी वह प्रचार के लिए जाएंगी।