लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनावः जनता जब तक विकास पर बात नहीं करेगी तब तक चलती रहेगी धर्म और जाति की राजनीति, प्रियंका गांधी ने सीएम योगी पर किया हमला

By भाषा | Updated: December 2, 2021 18:13 IST

UP Elections: किसानों ने त्याग किया और 700 से अधिक किसान शहीद हुए। उन 700 शहीदों के लिए प्रधानमंत्री ने संसद में दो मिनट का मौन तक नहीं किया।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस सिर्फ विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ना चाहती है। आप के विकास और आपके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर हैं। ससुराल में रैली में प्रियंका ने काफी दिनों के बाद मुरादाबाद पहुंचने पर खेद व्यक्त किया।

मुरादाबादः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता जब तक विकास पर बात नहीं करेगी तब तक ऐसी सियासत चलती रहेगी।

प्रियंका ने मुरादाबाद में 'प्रतिज्ञा रैली' में योगी पर निशाना साधते हुए कहा "मुख्यमंत्री लोगों के प्रति कोई अपनी जवाबदेही नहीं समझते। वह चुनाव के समय धार्मिक जांच की राजनीति करके निकल जाते हैं। जब तक जनता जवाब नहीं मांगेगी, तब तक यह सिलसिला चलता रहेगा।"

उन्होंने कहा कि जनता जब तक विकास पर बात नहीं करेगी, तब तक धर्म और जाति की राजनीति चलती रहेगी। उन्होंने कहा, "जब तक अपने गांव की सड़क, रोजगार और स्वास्थ्य के सवाल सबसे महत्वपूर्ण नहीं होंगे तब तक आप इसी तरह की राजनीति में आप फंसे रहेंगे।"

प्रियंका ने कहा, "कांग्रेस सिर्फ विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ना चाहती है। हमने प्रतिज्ञाएं ली हैं, जो आप के विकास और आपके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर हैं। आप अपने मुद्दों पर बात करिए।" केंद्र सरकार द्वारा नए कृषि कानूनों को वापस लिए जाने का जिक्र करते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा, "किसानों का आंदोलन इसका प्रमाण है कि आप जब मन बना लेते हैं, अपने लिए लड़ते हैं तो सरकार को झुकना पड़ता है। किसानों ने त्याग किया और 700 से अधिक किसान शहीद हुए। उन 700 शहीदों के लिए प्रधानमंत्री ने संसद में दो मिनट का मौन तक नहीं किया।"

उन्होंने कहा कि पिछले अक्टूबर में लखीमपुर खीरी में नरेंद्र मोदी सरकार के एक मंत्री के बेटे ने किसानों को अपनी जीप तले कुचल कर मार डाला लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर एक शब्द भी नहीं कहा। अपनी ससुराल में रैली में प्रियंका ने काफी दिनों के बाद मुरादाबाद पहुंचने पर खेद व्यक्त किया।

उन्होंने भाजपा सरकार पर पीतल नगरी के नाम से मशहूर मुरादाबाद को अंधेर नगरी में तब्दील करने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘ जहां मुरादाबाद में 8000 करोड रुपए का व्यापार होता था वह अब 2000 करोड़ रुपये का रह गया है। दो लाख कारीगरों की रोजी-रोटी खत्म हो चुकी है। नोटबंदी और जीएसटी के रूप में भाजपा सरकार की खराब नीति के कारण व्यापारी बर्बाद हो गए हैं।’’ 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावप्रियंका गांधीयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो