लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनावः प्रियंका गांधी और जयंत चौधरी की मुलाकात, सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले-सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दिया जाना बाकी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 1, 2021 16:31 IST

UP elections: कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्‍लू ने रविवार को कहा कि प्रदेश में पार्टी बिना मुख्‍यमंत्री के चेहरे के प्रियंका गांधी की देख-रेख में विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा चुनाव 2017 में कांग्रेस को सिर्फ सात सीटें मिली थीं।सपा और बसपा चुनाव लड़ने आते हैं, जबकि कांग्रेस जनहित के मुद्दों को उठाती है।कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी और मुख्यमंत्री कौन होगा यह पार्टी नेतृत्व तय करेगा।

लखनऊः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) प्रमुख जयंत चौधरी की मुलाकात के बाद कांग्रेस और रालोद के संभावित गठबंधन की अटकलों को समाजवादी पार्टी और रालोद ने ख़ारिज कर दिया है।

 

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों के बीच गठबंधन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी की एक मुलाकात के निहितार्थ निकाले जाने लगे, लेकिन सपा और रालोद नेताओं ने दावा किया है कि रालोद का गठबंधन सपा के साथ ही होगा।

प्रियंका रविवार को गोरखपुर में प्रतिज्ञा रैली के बाद दिल्ली जाने के लिए लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पहुंची और उसी दौरान रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी भी दिल्ली जाने के लिए वहां पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई और दोनों एक ही विमान से दिल्ली रवाना हुए।

इस मुलाकात के बाद राजनीतिक हलकों में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस और रालोद में गठबंधन के कयास लगने शुरू हो गये। इस संदर्भ में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने बताया, ‘‘वह शिष्टाचार भेंट थी, हवाई अड्डे पर हम भी थे, चुनाव घोषणा पत्र जारी करने के बाद हम वहां पहुंचे थे।''

उन्होंने कहा कि हम लोग वहां बैठे रहे, चाट आ गई, सबने खायी और शिष्टाचार बातचीत हुई। त्यागी ने कहा, ''हम लोगों (रालोद) का 2019 से ही सपा से गठबंधन है और बातचीत अब सीटों (के बंटवारे) पर चल रही है।'' इधर, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को  कहा कि उनकी पार्टी और रालोद के बीच गठबंधन मुकम्मल है और उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दिया जाना है।

गौरतलब है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और सपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था। उस वक्त कांग्रेस ने 114 तथा सपा ने 311 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। सपा को 47 और कांग्रेस को सात सीटों पर जीत मिली थी। 403 सदस्यीय विधानसभा में कुछ सीटों पर कांग्रेस और सपा दोनों ने अपने उम्मीदवार दिये थे।

2017 में राष्ट्रीय लोकदल ने 277 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे और सिर्फ एक सीट पर जीत मिली थी। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पुत्र पूर्व केंद्रीय मंत्री अजित सिंह ने राष्ट्रीय लोकदल का गठन किया था। अजित सिंह के निधन के बाद रालोद का नेतृत्व उनके पुत्र जयंत चौधरी संभाल रहे हैं। पार्टी पहली बार जयंत की अगुवाई में कोई विधानसभा चुनाव लड़ रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावराष्ट्रीय लोक दलकांग्रेससमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवप्रियंका गांधीजयंत चौधरीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे