यूपी चुनावः प्रियंका गांधी और जयंत चौधरी की मुलाकात, सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले-सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दिया जाना बाकी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 1, 2021 16:31 IST2021-11-01T16:30:14+5:302021-11-01T16:31:55+5:30

UP elections: कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्‍लू ने रविवार को कहा कि प्रदेश में पार्टी बिना मुख्‍यमंत्री के चेहरे के प्रियंका गांधी की देख-रेख में विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

UP elections 2022 Priyanka Gandhi and Jayant Chaudhary meet SP chief Akhilesh Yadav seat sharing is yet to be finalized | यूपी चुनावः प्रियंका गांधी और जयंत चौधरी की मुलाकात, सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले-सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दिया जाना बाकी

सपा और रालोद नेताओं ने दावा किया है कि रालोद का गठबंधन सपा के साथ ही होगा। (file photo)

Highlightsविधानसभा चुनाव 2017 में कांग्रेस को सिर्फ सात सीटें मिली थीं।सपा और बसपा चुनाव लड़ने आते हैं, जबकि कांग्रेस जनहित के मुद्दों को उठाती है।कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी और मुख्यमंत्री कौन होगा यह पार्टी नेतृत्व तय करेगा।

लखनऊः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) प्रमुख जयंत चौधरी की मुलाकात के बाद कांग्रेस और रालोद के संभावित गठबंधन की अटकलों को समाजवादी पार्टी और रालोद ने ख़ारिज कर दिया है।

 

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों के बीच गठबंधन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी की एक मुलाकात के निहितार्थ निकाले जाने लगे, लेकिन सपा और रालोद नेताओं ने दावा किया है कि रालोद का गठबंधन सपा के साथ ही होगा।

प्रियंका रविवार को गोरखपुर में प्रतिज्ञा रैली के बाद दिल्ली जाने के लिए लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पहुंची और उसी दौरान रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी भी दिल्ली जाने के लिए वहां पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई और दोनों एक ही विमान से दिल्ली रवाना हुए।

इस मुलाकात के बाद राजनीतिक हलकों में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस और रालोद में गठबंधन के कयास लगने शुरू हो गये। इस संदर्भ में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने बताया, ‘‘वह शिष्टाचार भेंट थी, हवाई अड्डे पर हम भी थे, चुनाव घोषणा पत्र जारी करने के बाद हम वहां पहुंचे थे।''

उन्होंने कहा कि हम लोग वहां बैठे रहे, चाट आ गई, सबने खायी और शिष्टाचार बातचीत हुई। त्यागी ने कहा, ''हम लोगों (रालोद) का 2019 से ही सपा से गठबंधन है और बातचीत अब सीटों (के बंटवारे) पर चल रही है।'' इधर, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को  कहा कि उनकी पार्टी और रालोद के बीच गठबंधन मुकम्मल है और उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दिया जाना है।

गौरतलब है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और सपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था। उस वक्त कांग्रेस ने 114 तथा सपा ने 311 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। सपा को 47 और कांग्रेस को सात सीटों पर जीत मिली थी। 403 सदस्यीय विधानसभा में कुछ सीटों पर कांग्रेस और सपा दोनों ने अपने उम्मीदवार दिये थे।

2017 में राष्ट्रीय लोकदल ने 277 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे और सिर्फ एक सीट पर जीत मिली थी। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पुत्र पूर्व केंद्रीय मंत्री अजित सिंह ने राष्ट्रीय लोकदल का गठन किया था। अजित सिंह के निधन के बाद रालोद का नेतृत्व उनके पुत्र जयंत चौधरी संभाल रहे हैं। पार्टी पहली बार जयंत की अगुवाई में कोई विधानसभा चुनाव लड़ रही है।

Web Title: UP elections 2022 Priyanka Gandhi and Jayant Chaudhary meet SP chief Akhilesh Yadav seat sharing is yet to be finalized

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे