UP Elections 2022 First Phase: यूपी चुनाव के पहले चरण में सुबह 11 बजे तक हुआ करीब 20 फीसदी मतदान, यहां हुई सबसे ज्यादा वोटिंग
By रुस्तम राणा | Updated: February 10, 2022 12:34 IST2022-02-10T12:29:50+5:302022-02-10T12:34:09+5:30
चुनावी डेटा के अनुसार, सुबह 11 बजे तक शामली में सबसे ज्यादा 22.83 प्रतिशत वोटिंग हुई तो अलीगढ़ में सबसे कम 17.91 प्रतिशत वोट पड़े।

UP Elections 2022 First Phase: यूपी चुनाव के पहले चरण में सुबह 11 बजे तक हुआ करीब 20 फीसदी मतदान, यहां हुई सबसे ज्यादा वोटिंग
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज पहले चरण की वोटिंग जारी है। आज सुबह 11 बजे तक 20.03 फीसदी तक मतदान हुआ है। यहां पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 सीटों में मतदान की प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण में 623 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है, जिनके भाग्य का फैसला 2.28 मतदाता आज करेंगे। आज सुबह 7 बजे से चुनावी प्रक्रिया जारी है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी।
सुबह 11 बजे तक शामली में सबसे ज्यादा 22.83 प्रतिशत वोटिंग हुई तो अलीगढ़ में सबसे कम 17.91 प्रतिशत वोट पड़े। इसी प्रकार मुजफ्फरनगर 22.65 फीसदी, मेरठ में 18.54, बागपत में 22.30, गाजियाबाद, 18.24, हापुड़ 22.80, नोएडा में 19.23, बुलंदशहर में 21.62, मथुरा में 20.73, आगरा में 20.30 प्रतिशत मतदान हुआ।
#UttarPradeshElections2022 के पहले चरण में सुबह 11 बजे तक 20.03% मतदान हुआ। pic.twitter.com/NU6ATReDCF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 10, 2022
पहले चरण के मतदान में भाजपा सांसद महेश शर्मा ने नोएडा के सेक्टर 15-A के बूथ संख्या-1 पर मतदान किया। उन्होंने कहा, “हमारे परिवार के सभी लोगों ने यहां मतदान किया है। हमने लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लिया है।”
भाजपा सांसद महेश शर्मा ने नोएडा के सेक्टर 15-A के बूथ संख्या-1 पर मतदान किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 10, 2022
उन्होंने कहा, “हमारे परिवार के सभी लोगों ने यहां मतदान किया है। हमने लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लिया है।” pic.twitter.com/8bv1vmtq3R
पहले चरण के मतदान को लेकर कई लोगों में उत्साह दिख रहा है। पोलिंग बूथ पर लोग सुबह से ही कतार में लग कर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। मुजफ्फरनगर में एक दूल्हा शादी होने से ठीक पहले अपना वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचा। दूल्हा बने अंकुर बालियान ने कहा, "पहले मतदान, उसके बाद बहु और उसके बाद ही सब काम होंगे।"
उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में एक दूल्हा शादी होने से ठीक पहले अपना वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचा।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 10, 2022
अंकुर बालियान ने कहा, "पहले मतदान, उसके बाद बहु और उसके बाद ही सब काम होंगे।"#UttarPradeshElections2022pic.twitter.com/NYudgOBmKU
इसके अलावा एक मतदान केंद्र पर 105 साल की वृद्ध महिला मतदान करने पहुंची। उन्होंने बताया, “मैंने विकास और सुरक्षा के लिए मतदान किया है।”