लाइव न्यूज़ :

UP Elections 2022: विधानसभा चुनाव में 100 सीट जीतने का भरोसा, कांग्रेस नेता प्रदीप माथुर बोले-राजनीति में चमत्कार होते हैं...

By भाषा | Updated: September 11, 2021 18:51 IST

UP Elections 2022: कांग्रेस नेता प्रदीप माथुर ने कहा कि पश्चिमी उप्र और फिरोजाबाद, मथुरा, बुलंदशहर और अन्य जिलों में डेंगू ने लगभग 300 लोगों की जान ले ली है।

Open in App
ठळक मुद्देजब भाजपा दो सीटों से बहुमत तक पहुंच सकती है, तो कांग्रेस क्यों नहीं?प्रस्तावित 12,000 किलोमीटर लंबी यात्रा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करेगी।कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी को लेकर भाजपा के हंगामों पर भी पलटवार किया।

UP Elections 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर ने शनिवार को दावा किया कि भारत की सबसे पुरानी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में 100 सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि राजनीति में भी चमत्कार होता है।

माथुर ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता चाहते हैं कि अगले चुनाव में प्रियंका गांधी पार्टी का चेहरा हों, क्योंकि वे (कार्यकर्ता) उनमें दिवंगत नेता इंदिरा गांधी की झलक देखते हैं। माथुर ने कहा, ‘‘अगर सब कुछ ठीक रहा (उप्र विधानसभा चुनाव में) तो मुझे लगता है कि हमें 100 सीटें मिलेंगी।’’

यह पूछने पर कि उनका दावा कुछ काल्पनिक सा लग रहा है, क्योंकि वह सात सीटों की मौजूदा संख्या से तीन अंकों तक जाने की बात कर रहे हैं, इस पर माथुर ने कहा, ‘‘जब भाजपा दो सीटों से बहुमत तक पहुंच सकती है, तो कांग्रेस क्यों नहीं? मैं जो कह रहा हूं वह बिल्कुल यथार्थवादी है, और जब प्रियंका गांधी वाद्रा पूरे जोरों से प्रचार करने आयेंगी, तो यह लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकता है।’’

उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले पार्टी द्वारा प्रस्तावित 12,000 किलोमीटर लंबी यात्रा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करेगी। माथुर ने कहा, ‘‘राजनीति में चमत्कार होते हैं और कांग्रेस राज्य में सरकार बना सकती है। या तो कांग्रेस राज्य में सरकार बनाएगी, या फिर कांग्रेस के बगैर राज्य में सरकार नहीं बनेगी।’’

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए माथुर ने कहा, ‘‘भाजपा जब विपक्ष में थी, वह कहा करती थी कि सत्ता में आने पर 30 रुपये प्रतिलीटर पर पेट्रोल बेचेगी, लेकिन फिलहाल पेट्रोल/डीजल का दाम 100 रुपये प्रतिलीटर के आसपास पहुंच गया है। माथुर ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी को लेकर भाजपा के हंगामों पर भी पलटवार किया।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा आलाकमान और उसके वरिष्ठ नेताओं की आदत हो गई है कि जब भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लखनऊ आते हैं, तो वे भयभीत हो जाते हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो भाजपा को करारा जवाब दे सकती है। इस कारण वे प्रियंका गांधी के खिलाफ कुछ 'उल्टी-सीधी' टिप्पणी करने लगते हैं।’’ माथुर ने दावा किया कि राज्य के लोग भाजपा सरकार से तंग आ चुके हैं और अगले साल होने वाले चुनाव में कांग्रेस को जनादेश देने का मन बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान प्रदेश में हालात बहुत खराब थे। लोग कोविड के दौरान अपने प्रियजनों की मौत के बारे में कैसे भूल सकते हैं? पश्चिमी उप्र और फिरोजाबाद, मथुरा, बुलंदशहर और अन्य जिलों में डेंगू ने लगभग 300 लोगों की जान ले ली है।

उप्र सरकार इस पर आंखें मूंद रही है, क्योंकि गांवों में गंदगी की भरमार हैं और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मवेशियों के रहने का स्थान बन गये हैं। उन्होंने यह भी मांग की कि ‘राज्य में डेंगू और वायरल बुखार से होने वाली मौतों पर चर्चा के लिए उप्र विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाए।’ 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावकांग्रेसBJPसमाजवादी पार्टीप्रियंका गांधीराहुल गांधीलखनऊकोरोना वायरसउत्तर प्रदेशकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो