यूपी चुनावः प्रियंका गांधी के सामने स्मृति ईरानी, महिला मतदाताओं से रूबरू होंगी अमेठी सांसद 

By शीलेष शर्मा | Updated: November 22, 2021 18:46 IST2021-11-22T18:45:13+5:302021-11-22T18:46:25+5:30

UP Elections: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी महिला मतदाताओं पर फोकस किया है। महिला मतदाताओं का विश्वास हासिल किया जा सके। 

UP Elections 2022 congress bjp Priyanka Gandhi Smriti Irani Amethi MP meet women voters | यूपी चुनावः प्रियंका गांधी के सामने स्मृति ईरानी, महिला मतदाताओं से रूबरू होंगी अमेठी सांसद 

बढ़ती महंगाई के कारण महिला मतदाता भाजपा से खासी नाराज़ हैं तथा उनका रुख कांग्रेस की ओर होता दिख रहा है।

Highlightsमंत्री अनुप्रिया पटेल को भी मैदान में उतारने की तैयारी में हैं।यूपी की महिला मतदाताओं को पार्टी के पक्ष में लामबंद करें।महिलाओं को सरकार की उपलब्धियों से रूबरू करा रही हैं।

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर तेज होती जंग में भाजपा नेतृत्व ने एक बार फिर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को मैदान में उतार दिया है। भाजपा सूत्रों के अनुसार स्मृति ईरानी को ज़िम्मेदारी दी गयी है कि वह प्रियंका गांधी को रोकने के लिये प्रदेश की महिला मतदाताओं को पार्टी के पक्ष में लामबंद करें।

स्मृति ईरानी ने प्रधानमंत्री मोदी की "चाय पर चर्चा " की तर्ज़ पर "चना-चबेने पर संवाद" की मुहिम अमेठी से शुरू कर दी। महिलाओं के छोटे -छोटे समूह बना कर स्मृति ईरानी इन महिलाओं को सरकार की उपलब्धियों से रूबरू करा रही हैं।

सूत्र बताते हैं कि स्मृति ईरानी ने इस मुहिम को शुरू करने के लिये अमेठी को पहला पड़ाव केवल इसलिए चुना क्योंकि अमेठी से प्रियंका गांधी के चुनाव मैदान में उतरने की संभावनाएं व्यक्त की जा रही हैं। चूंकि प्रियंका का पूरी चुनावी रणनीति प्रदेश महिला मतदाताओं पर केंद्रित है।

वह लखनऊ में डेरा डाल कर प्रदेश भर में महिला मतदाताओं से सीधा संवाद कर हर रोज उनके लिये लुभावनी घोषणाएं कर रही है नतीजा भाजपा में बड़ी बैचेनी है। दरअसल पिछले चुनावों में भाजपा को बड़ी तादाद में महिला मतदाताओं ने वोट दिया था लेकिन बढ़ती महंगाई के कारण महिला मतदाता भाजपा से खासी नाराज़ हैं तथा उनका रुख कांग्रेस की ओर होता दिख रहा है।

भाजपा के सूत्र बताते हैं कि जहां स्मृति ईरानी प्रदेश भर में महिलाओं के साथ सीधा संवाद करने की मुहिम चलाने की रणनीति बना रहीं हैं तो दूसरी तरफ अब भाजपा नेतृत्व मोदी सरकार में मंत्री अनुप्रिया पटेल को भी मैदान में उतारने की तैयारी में हैं,ताकि प्रदेश की महिला मतदाताओं का विश्वास हासिल किया जा सके। 

Web Title: UP Elections 2022 congress bjp Priyanka Gandhi Smriti Irani Amethi MP meet women voters

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे