लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनावः भाजपा ने अयोध्या के बाद काशी को बनाया प्लान, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण के जरिए चुनावी अभियान पर करेंगे फोकस

By भाषा | Updated: December 8, 2021 16:25 IST

UP elections: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल.संतोष मौजूद रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे 13 दिसंबर को अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में स्थित काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करेंगे।कार्यक्रमों में धर्माचार्यों एवं साधु-संतों को पार्टी द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।कार्यक्रम में ‘‘दिव्य काशी-भव्य काशी" पर साहित्य भी दिया जाएगा।

लखनऊः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण कार्यक्रम को अभूतपूर्व बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुटी है।

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण कार्यक्रम को आम जनता को दिखाने के लिए प्रदेश के सभी गांवों और 27 हजार से ज्यादा शिवालयों और प्रमुख मठ, मंदिरों में विशाल स्क्रीन लगाई जाएंगी। भाजपा इस मौके पर साधु-संतों तथा धर्माचार्यों को सम्मानित भी करेगी। भाजपा के प्रांतीय अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 13 दिसंबर को अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में स्थित काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी गांवों में भी इस कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की जाएगी जिसमें गांव के लोगों के साथ पार्टी कार्यकर्ता भी भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में ‘‘दिव्य काशी-भव्य काशी" पर साहित्य भी दिया जाएगा। इन सभी कार्यक्रमों में धर्माचार्यों एवं साधु-संतों को पार्टी द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।

सिंह ने बताया कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व बनाने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी स्तर पर कई कार्यक्रमों की रचना की है। ये कार्यक्रम 13 दिसंबर को शुरू होकर मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी तक आयोजित किए जाएंगे। पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि इन कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के अवसर पर 12,13 और 14 दिसम्बर को प्रदेश के लोग दीपक जलाकर अपने घरों में भगवान शिव का आह्वान करेंगे। भाजपा प्रत्येक गांव, नगर, शहर में दीपोत्सव के लिए अभियान चलाएगी। इसे सफल बनाने के लिए दीप व्यवस्था कार्यक्रम तैयार किया गया है।

इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया है जो बूथ स्तरीय सम्पर्क करेगी और दीप वितरण की व्यवस्था देखेगी। उन्होंने बताया कि 14 दिसंबर को काशी में ही भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल.संतोष मौजूद रहेंगे।

उसके बाद 17 दिसंबर को केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा एवं उत्तर प्रदेश सरकार की शहरी विकास मंत्रालय महापौरों का सम्मेलन करेगी। सिंह ने बताया कि काशी में ‘‘दिव्य काशी-भव्य काशी’’ के संबंध में सरकारी पुस्तिका और प्रसाद का वितरण पांच लाख घरों में किया जाएगा। आगामी 12 जनवरी 2022 को स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर काशी में युवा सम्मेलन का आयोजन होगा।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाववाराणसीKashiअयोध्याउत्तर प्रदेशनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों