लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनावः सपा, बसपा, कांग्रेस स्पष्ट बहुमत देख बौखलाए, केशव प्रसाद मौर्य बोले-300 से ज्यादा सीट जीतकर फिर से सरकार बनाएंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2021 13:32 IST

UP elections: उत्तर प्रदेश में भाजपा की लहर है, कांग्रेस में सिर्फ फोटो खिंचाने वाले रह गये हैं और समाजवादी पार्टी से गुंडे, माफिया और आअपराधी को माइनस कर दिया जाये तो सपा जीरो है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी न होते तो अयोध्या में रामलला का भव्य मन्दिर न बनता, जम्मू कश्मीर से धारा 370 न हटती। सपा बसपा कांग्रेस भाजपा का स्पष्ट बहुमत देख बौखलाए हुए हैं।मोदी जी और योगी जी की सरकार में यह पूरा रुपया गरीब के पास पहुंच रहा है। 

बिजनौरः उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सारे विपक्षी दल एक मंच पर आ जाएं फिर भी भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में तीन सौ से ज्यादा सीट जीतकर फिर से सरकार बनाएगी।

 

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस,लोकदल और ओवैसी सब मिल जायें, फिर भी 2022 में भाजपा तीन सौ से अधिक सीट जीतकर फिर एक बार सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘प्रदेश में भाजपा की लहर है, कांग्रेस में सिर्फ फोटो खिंचाने वाले रह गये हैं और समाजवादी पार्टी से गुंडे, माफिया और आअपराधी को माइनस कर दिया जाये तो सपा जीरो है।’’

सपा लोकदल के गठबंधन पर मौर्य ने कहा कि पहले भी 2019 में इन दलों ने साथ आकर हश्र देख लिया है, सपा बसपा कांग्रेस भाजपा का स्पष्ट बहुमत देख बौखलाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक के उद्घाटन के समय नारियल की जगह नवनिर्मित सड.क के ही टूट जाने की घटना पर उन्होंने कहा कि जो दोषी होगा उसका इलाज किया जाएगा।

इसके पूर्व उप मुख्यमंञी ने 193.21 करोड़ की लागत से 233 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए ज्योतिबा फूले और काशीराम के नाम पर मार्ग का नाम रखने और जन नायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर अतिथि गृह का नाम रखने की घोषणा की।

सहारनपुर में 292 करोड़ रुपये की लागत से 115 विकास योजनाओं का लोकार्पण ओर शिलान्यास करने के बाद प्रदेश के सहारनपुर में एक कार्यक्रम में मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सात साल मे सात दिन की छुटटी नहीं ली। उन्होंने कहा कि मोदी न होते तो अयोध्या में रामलला का भव्य मन्दिर न बनता, जम्मू कश्मीर से धारा 370 न हटती।

उन्होंने कहा कि मोदी जी की सरकार से पहले दूसरी सरकार यह खुद मानती थी कि केन्द्र गरीबों के विकास के लिये एक रुपया भेजता है तो गरीब तक 15 पैसे पहुचते हैं लेकिन मोदी जी और योगी जी की सरकार में यह पूरा रुपया गरीब के पास पहुंच रहा है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावBJPसमाजवादी पार्टीकांग्रेसबीएसपीकेशव प्रसाद मौर्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया