UP Elections 2022: AIMIM ने दूसरी सूची जारी की, 8 सीटों पर किया ऐलान, देखें लिस्ट
By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 17, 2022 19:03 IST2022-01-17T19:02:43+5:302022-01-17T19:03:43+5:30
UP Elections 2022: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया कि सरकारों ने उत्तर प्रदेश में मुसलमानों की लगातार उपेक्षा की।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 7 चरणों में संपन्न होगा।
UP Elections 2022: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने 8 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी। पार्टी ने रविवार को 9 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 7 चरणों में संपन्न होगा।
एआईएमआईएम की दूसरी सूची में गाजियाबाद के साहिबाबाद से पंडित मनमोहन झा, मुजफ्फरनगर सदर से इंतेजार अंसारी, मुजफ्फरनगर के चारथवाल से ताहिर अंसारी, फर्रुखाबाद के भोजपुर से तालिब सिद्दीकी, झांसी सदर से सादिक अली, अयोध्या के रुदौली से शहर अफगान, बरेली के बिथरी चैनपुर से तौफीक प्रधान और बलरामपुर के उतरौला से अब्दुल मन्नन का नाम शामिल हैं।
ओवैसी ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। एआईएमआईएम द्वारा जारी पहली सूची में डॉ महताब लोनी (गाजियाबाद), फुरकान चौधरी गढ़ मुक्तेश्वर (हापुड़), हाजी आरिफ धौलाना (हापुड़), रफत खान सीवाल खास (मेरठ), जीशान आलम सरधना (मेरठ), तस्लीम अहम किठौर (मेरठ), अमजद अली बेहट (सहारनपुर) से चुनाव लड़ेंगे।
इसके अलावा शाहीन रजा खान बरेली-124 (बरेली) से और मारगुब हसन सहारनपुर देहात (सहारनपुर) विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। वही ओवैसी ने जो पहली लिस्ट जारी की है, उसमें सिर्फ मुस्लिम उम्मीदवारों को मौका दिया गया है। ओवैसी ने जिन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, वे सभी उत्तर प्रदेश के मुस्लिम बहुल इलाके हैं। इससे पहले ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के सदस्य मौलाना नोमानी की ओर से असदुद्दीन ओवैसी को एक पत्र लिखा गया था।