यूपी चुनाव: कांग्रेस ने चार पदाधिकारियों को छह साल के लिए निष्कासित किया, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पर हमले का है आरोप

By विशाल कुमार | Updated: February 6, 2022 14:55 IST2022-02-06T14:47:20+5:302022-02-06T14:55:28+5:30

आरोप है कि 4 फरवरी को उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में पार्टी की एक बैठक के दौरान चारों आरोपी पार्टी सदस्यों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल पर हमला करने का प्रयास किया। 

up-election congress-suspends-office-bearers-attempt-assault-national-secretary | यूपी चुनाव: कांग्रेस ने चार पदाधिकारियों को छह साल के लिए निष्कासित किया, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पर हमले का है आरोप

यूपी चुनाव: कांग्रेस ने चार पदाधिकारियों को छह साल के लिए निष्कासित किया, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पर हमले का है आरोप

Highlightsबैठक आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण के संबंध में थी।त्यनारायण पटेल पूर्व विधायक हैं और उन्हें पार्टी आलाकमान का करीबी माना जाता है। पार्टी के बलरामपुर जिलाध्यक्ष अनुज सिंह ने कहा कि उनके ऊपर लगे आरोप 'निराधार' हैं।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने पार्टी के बलरामपुर जिला अध्यक्ष अनुज सिंह सहित चार पदाधिकारियों को अनुशासन तोड़ने के आरोप में छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। अन्य तीन निलंबित सदस्य पार्टी के बलरामपुर जिले के उपाध्यक्ष अखर हुसैन, जिला महासचिव विनय मिश्रा और दीपक मिश्रा हैं।

आरोप है कि 4 फरवरी को उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में पार्टी की एक बैठक के दौरान चारों आरोपी पार्टी सदस्यों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल पर हमला करने का प्रयास किया। 

ऐसा माना जाता है कि बैठक आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण के संबंध में थी। सत्यनारायण पटेल पूर्व विधायक हैं और उन्हें पार्टी आलाकमान का करीबी माना जाता है। 

इस मामले के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस पार्टी के बलरामपुर जिलाध्यक्ष अनुज सिंह ने कहा कि उनके ऊपर लगे आरोप 'निराधार' हैं। उन्होंने कहा कि मैं 30 साल से पार्टी का अनुशासित सिपाही हूं। कोई हमला नहीं हुआ था। कुछ लोग अभद्र व्यवहार कर रहे थे और हमने केवल उसे रोकने की कोशिश की। मैं अपनी बात सबके सामने रखूंगा और सोनिया गांधी को भी बताऊंगा।

उत्तर प्रदेश में इस साल फरवरी और मार्च में सात चरणों में चुनाव होंगे। वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।

Web Title: up-election congress-suspends-office-bearers-attempt-assault-national-secretary

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे