लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव: एक भाजपा और छह बसपा विधायक सपा में शामिल, अखिलेश ने योगी और मायावती को दिया झटका

By विशाल कुमार | Updated: October 30, 2021 14:35 IST

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक राकेश राठौर जी के आने के बाद हो सकता है मुख्यमंत्री जी अपना नारा बदल दें. "मेरा परिवार, भाजपा परिवार" से "मेरा परिवार, भागता परिवार" कर दें.

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश का योगी पर तंज, "मेरा परिवार, भाजपा परिवार" से "मेरा परिवार, भागता परिवार" कर दें.अखिलेश ने कहा कि आने वाले समय में हमारी सरकार बनने जा रही है.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी भाजपा के साथ बसपा को जोरदार झटका देते हुए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा के एक और बसपा के छह बागी विधायकों को आज अपनी पार्टी में शामिल करा लिया.

सपा में शामिल होने वाले भाजपा विधायक सीतापुर सदर सीट से विधायक राकेश राठौर हैं. समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक राकेश राठौर जी के आने के बाद हो सकता है मुख्यमंत्री जी अपना नारा बदल दें. "मेरा परिवार, भाजपा परिवार" से "मेरा परिवार, भागता परिवार" कर दें.

बता दें कि, राठौर ने साल 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा के दिग्गज नेता और चार बार से विधायक राधेश्याम जायसवाल को हरा दिया था.

बसपा के छह बागी विधायक असलम राइनी (श्रावस्ती), असलम अली चौधरी (हापुड़), मुजतबा सिद्दीकी (प्रयागराज), हाकिम लाल बिंद (प्रयागराज), हरगोविंद भार्गव (सीतापुर), सुषमा पटेल (जौनपुर) हैं.

बसपा के बागी विधायकों ने पिछले साल राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग के बाद अखिलेश यादव से मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया था. बसपा के बागी विधायक इस साल जून में भी अखिलेश यादव से मिले थे.

इस मौके पर अखिलेश यादव ने एक बार फिर से दोहराया कि आने वाले समय में हमारी सरकार बनने जा रही है. सभी माननीय विधायकों का समाजवादी पार्टी में बहुत-बहुत स्वागत एवं धन्यवाद.

उन्होंने योगी आदित्यनाथ सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने 2017 में अपना लोक कल्याण संकल्प पत्र बनाया और सरकार बनने के बाद उसे कूड़ेदान में फेंक दिया.

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावसमाजवादी पार्टीBJPबीएसपीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां