UP Election 2022: 14 जनवरी को सपा में शामिल होंगे स्वामी प्रसाद मौर्य, कहा- भाजपा में वापस जाने का कोई सवाल नहीं

By विशाल कुमार | Updated: January 12, 2022 14:47 IST2022-01-12T13:22:23+5:302022-01-12T14:47:33+5:30

उत्तर प्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका देते हुए योगी सरकार के श्रम, रोजगार और समन्वय मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। मौर्य ने कहा कि मैं 14 जनवरी को समाजवादी पार्टी में शामिल होऊंगा।

up election 2022 swami prasad maurya will join samajwadi party on 14th january said no question of going back | UP Election 2022: 14 जनवरी को सपा में शामिल होंगे स्वामी प्रसाद मौर्य, कहा- भाजपा में वापस जाने का कोई सवाल नहीं

UP Election 2022: 14 जनवरी को सपा में शामिल होंगे स्वामी प्रसाद मौर्य, कहा- भाजपा में वापस जाने का कोई सवाल नहीं

Highlightsस्वामी प्रसाद मौर्य ने बीते मंगलवार को योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था।मौर्य ने कहा कि मेरे पास किसी (भाजपा के) छोटे या बड़े राजनेता का फोन नहीं आया है।उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि उन्होंने भाजपा को खारिज कर दिया और वापस जाने का कोई सवाल पैदा नहीं होता है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले बीते मंगलवार को योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी में शामिल होने की अटकलों पर बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वह शुक्रवार, 14 जनवरी को सपा का दामन थामेंगे और भाजपा में वापस जाने का सवाल पैदा नहीं होता है।

बता दें कि, यूपी में भाजपा को बड़ा झटका देते हुए योगी सरकार के श्रम, रोजगार और समन्वय मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।

मौर्य का उत्तर प्रदेश के गैर-यादव ओबीसी समुदाय के वोट बैंक पर बड़ा प्रभाव है और यही कारण है 2017 के चुनावों से पहले भाजपा उन्हें धूमधाम से पार्टी में लेकर आई थी और उनके लगभग सभी विश्वासपात्रों को टिकट मिला था।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, मौर्य ने कहा कि मैं 14 जनवरी को समाजवादी पार्टी में शामिल होऊंगा. मेरे पास किसी (भाजपा के) छोटे या बड़े राजनेता का फोन नहीं आया है। अगर वे समय पर सतर्क होते और सार्वजनिक मुद्दों पर काम करते, तो भाजपा को इसका सामना नहीं करना पड़ता।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, मौर्य ने कहा कि उन्होंने न तो अभी भाजपा से इस्तीफा दिया है और न ही सपा में शामिल हुए हैं. मैंने सिर्फ मंत्री पद छोड़ा है। मैं जल्द ही बीजेपी छोड़ दूंगा। अभी के लिए, मैं समाजवादी पार्टी में शामिल नहीं हो रहा हूँ।

हालांकि, इसी दौरान उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि उन्होंने भाजपा को खारिज कर दिया और वापस जाने का कोई सवाल पैदा नहीं होता है। उन्होंने आगे कहा कि मेरे कदम ने भाजपा में भूचाल ला दिया है और उनके साथ कई मंत्री और विधायक भी पार्टी छोड़ेंगे।

बता दें कि, मौर्य के सपा में जाने की बात कल तभी साफ हो गई थी जब उनके इस्तीफे के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उनके साथ एक तस्वीर ट्वीट करते हुए उनका और उनके समर्थकों का पार्टी में स्वागत किया था।

Web Title: up election 2022 swami prasad maurya will join samajwadi party on 14th january said no question of going back

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे