लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: भाजपा ने सपा पर किया पलटवार, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के करीबी विधायक हरिओम बीजेपी में

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 12, 2022 14:54 IST

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी (सपा) के तीन बार के विधायक और फिरोजाबाद जिले के कद्दावर नेता हरिओम यादव को पार्टी में शामिल करा लिया।

Open in App
ठळक मुद्देछह साल के लिए सपा से निष्कासित कर दिया गया था।सपा के पूर्व विधायक धर्मपाल यादव ने भी भाजपा का दामन थाम लिया।भाजपा द्वारा किए जा रहे कामों से प्रभावित होकर यह नेता पार्टी में शामिल हुए हैं।

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर पलटवार किया है। कल 4 घंटे में बीजेपी के 5 विधायकों ने पार्टी छोड़ दिया था। इस बीच भाजपा ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को बड़ा झटका दिया है। 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार से स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के अगले ही दिन भगवा दल ने बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के तीन बार के विधायक और फिरोजाबाद जिले के कद्दावर नेता हरिओम यादव को पार्टी में शामिल करा लिया।

हरिओम यादव को सपा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का बेहद करीबी माना जाता है। वह वर्तमान में सिरसागंज के विधायक हैं। उन्हें पिछले साल फरवरी में पार्टी विरोधी गतिविधियों के वजह से छह साल के लिए सपा से निष्कासित कर दिया गया था।

भाजपा मुख्यालय में उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा के साथ ही राज्य इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में हरिओम यादव ने भाजपा का दामन थामा। इस अवसर पर सहारनपुर जिले की बेहट विधानसभा से कांग्रेस के मौजूदा विधायक नरेश सैनी भी भाजपा में शामिल हो गए।

सहारनपुर के पूर्व सांसद इमरान मसूद के सपा में जाने की घोषणा के बाद से चर्चा थी कि नरेश सैनी उनकी राह पकड़ सकते हैं। हालांकि उन्होंने तब इसे अफवाह बताते हुए कहा था कि वह ना तो सपा में और ना ही भाजपा में शामिल होंगे। हरिओम यादव और नरेश सैनी के अलावा आगरा जिले की एत्मादपुर विधानसभा सीट से सपा के पूर्व विधायक धर्मपाल यादव ने भी भाजपा का दामन थाम लिया।

तीनों नेताओं का भाजपा में स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने कहा कि समाज के गरीब और वंचित वर्ग के लिए भाजपा द्वारा किए जा रहे कामों से प्रभावित होकर यह नेता पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि इनके आने से पार्टी का कद बढ़ेगा। 

 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावस्वामी प्रसाद मौर्यBJPसमाजवादी पार्टीलखनऊLucknow
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा