लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: टिकट बंटवारे पर सहयोगी दलों से मिले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, राजभर और शिवपाल सहित कई नेता शामिल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 12, 2022 14:48 IST

UP Election 2022: आगामी विधानसभा चुनाव में सपा के साथ राष्ट्रीय लोकदल, महान दल, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, जनवादी पार्टी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी समेत कई अन्य दलों ने गठबंधन किया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है।उप्र में 10 फरवरी से सात चरण में चुनाव होंगे।परिणाम 10 मार्च को घोषित होंगे। 

UP Election 2022: आगामी विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे के लिये समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के सहयोगी दलों के नेताओं के साथ बुधवार को बैठक की जिसमें टिकट बंटवारे को लेकर गहन विचार-विमर्श हुआ।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर लखनऊ में कहा कि हमने अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया है। सपा नीत गठबंधन के उम्मीदवारों की सूची चरणबद्ध तरीके से जारी की जाएगी। मेरी पार्टी पहले और दूसरे चरण में चुनाव नहीं लड़ेगी।

पार्टी के सूत्रों के मुताबिक सहयोगी दलों के साथ सीटों के बंटवारे पर आम सहमति बन गई है और एक से दो दिन में पहले और दूसरे चरण के प्रत्याशियों की घोषणा किए जाने की संभावना है। सपा प्रमुख ने ट्वीट कर बताया, ''सपा के सभी सहयोगी दलों के शीर्ष नेतृत्व के साथ, आज उत्तर प्रदेश के विकास और भविष्य की बात हुई।''

अखिलेश ने सहयोगी दलों के नेताओं के साथ की एक तस्वीर भी ट्विटर पर साझा की। इस बीच, पार्टी की ओर से किए गए एक ट्वीट में कहा गया, ''समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सहयोगी दलों से चुनावी तैयारियों पर चर्चा की। 2022 में सपा के नेतृत्व में सरकार बनाने का सभी ने संकल्प लिया।'' गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा के साथ राष्ट्रीय लोकदल, महान दल, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, जनवादी पार्टी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी समेत कई अन्य दलों ने गठबंधन किया है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवशिवपाल यादवओम प्रकाश राजभर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां