UP Election 2022: टिकट बंटवारे पर सहयोगी दलों से मिले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, राजभर और शिवपाल सहित कई नेता शामिल
By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 12, 2022 14:48 IST2022-01-12T14:27:19+5:302022-01-12T14:48:05+5:30
UP Election 2022: आगामी विधानसभा चुनाव में सपा के साथ राष्ट्रीय लोकदल, महान दल, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, जनवादी पार्टी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी समेत कई अन्य दलों ने गठबंधन किया है।

अखिलेश ने सहयोगी दलों के नेताओं के साथ की एक तस्वीर भी ट्विटर पर साझा की।
UP Election 2022: आगामी विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे के लिये समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के सहयोगी दलों के नेताओं के साथ बुधवार को बैठक की जिसमें टिकट बंटवारे को लेकर गहन विचार-विमर्श हुआ।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर लखनऊ में कहा कि हमने अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया है। सपा नीत गठबंधन के उम्मीदवारों की सूची चरणबद्ध तरीके से जारी की जाएगी। मेरी पार्टी पहले और दूसरे चरण में चुनाव नहीं लड़ेगी।
Uttar Pradesh: Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav holds a meeting with leaders of allies in Lucknow pic.twitter.com/NZ6ik5GGl4
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 12, 2022
पार्टी के सूत्रों के मुताबिक सहयोगी दलों के साथ सीटों के बंटवारे पर आम सहमति बन गई है और एक से दो दिन में पहले और दूसरे चरण के प्रत्याशियों की घोषणा किए जाने की संभावना है। सपा प्रमुख ने ट्वीट कर बताया, ''सपा के सभी सहयोगी दलों के शीर्ष नेतृत्व के साथ, आज उत्तर प्रदेश के विकास और भविष्य की बात हुई।''
सपा के सभी सहयोगी दलों के शीर्ष नेतृत्व के साथ, आज हुई उत्तर प्रदेश के विकास और भविष्य की बात… pic.twitter.com/pNg08i0rPQ
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 12, 2022
अखिलेश ने सहयोगी दलों के नेताओं के साथ की एक तस्वीर भी ट्विटर पर साझा की। इस बीच, पार्टी की ओर से किए गए एक ट्वीट में कहा गया, ''समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सहयोगी दलों से चुनावी तैयारियों पर चर्चा की। 2022 में सपा के नेतृत्व में सरकार बनाने का सभी ने संकल्प लिया।'' गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा के साथ राष्ट्रीय लोकदल, महान दल, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, जनवादी पार्टी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी समेत कई अन्य दलों ने गठबंधन किया है।
We have pledged to make Akhilesh Yadav the next CM of Uttar Pradesh. The list of candidates of the SP-led alliance will be released in a phased manner. My party will not contest in the first & second phases: Suheldev Bharatiya Samaj Party chief Om Prakash Rajbhar in Lucknow pic.twitter.com/Fe72PX3dJo
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 12, 2022