UP Election 2022: रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने थामा सपा का दामन, अखिलेश यादव संग रैली में हुए शामिल, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 5, 2022 16:03 IST2022-03-05T15:18:12+5:302022-03-05T16:03:17+5:30

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र मयंक जोशी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए जनता को बताया कि मयंक ने उनकी पार्टी का दामन थाम लिया है।

UP Election 2022 Rita Bahuguna Joshi son Mayank Joshi joins Samajwadi party Akhilesh Yadav confirms | UP Election 2022: रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने थामा सपा का दामन, अखिलेश यादव संग रैली में हुए शामिल, देखें वीडियो

UP Election 2022: रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने थामा सपा का दामन, अखिलेश यादव संग रैली में हुए शामिल, देखें वीडियो

Highlightsरीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक रैली को संबोधित करते हुए बताया कि मयंक ने उनकी पार्टी का दामन थाम लिया है।

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें चरण से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र मयंक जोशी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए जनता को बताया कि मयंक ने उनकी पार्टी का दामन थाम लिया है। ऐसे में अखिलेश का एक रैली से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अखिलेश के साथ मयंक को देखा जा सकता है। 

बता दें कि लखनऊ कैंट से अपने बेटे मयंक जोशी के लिए सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने भाजपा से टिकट मांगा था। मगर पार्टी ने ब्रजेश पाठक को लखनऊ कैंट से उम्मीदवार घोषित किया। ऐसे में अब मयंक जोशी के समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने की अटकलें पहले से ही काफी तेज हो गई थीं। यही नहीं, हाल-फिलहाल में ही मयंक ने अखिलेश यादव से मुलाकात भी की थी। सपा ने अखिलेश यादव संग मंयक जोशी की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा था, "श्री मयंक जोशी से शिष्टाचार मुलाकात।"

मालूम हो, रीता जोशी ने लखनऊ छावनी से 2012 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर और 2017 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था और दोनों बार विजय प्राप्त की थी। रीता जोशी ने 2017 के चुनाव में मुलायम सिंह यादव परिवार की बहू और सपा प्रत्याशी अपर्णा यादव को हराया था। हालांकि, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ही अपर्णा सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुई हैं। 

Web Title: UP Election 2022 Rita Bahuguna Joshi son Mayank Joshi joins Samajwadi party Akhilesh Yadav confirms

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे