BJP की “बेईमानी और चालाकी” के कारण सपा गठबंधन विधानसभा चुनाव हारा- विधानसभा चुनाव में हारने के बाद पहली बार बोले शिवपाल सिंह यादव
By आजाद खान | Updated: March 19, 2022 12:29 IST2022-03-19T12:19:51+5:302022-03-19T12:29:18+5:30
UP Election 2022 Results: पीएसपी नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा गठबंधन भाजपा की “बेईमानी और चालाकी” के कारण हालिया विधानसभा चुनाव हारा है।

BJP की “बेईमानी और चालाकी” के कारण सपा गठबंधन विधानसभा चुनाव हारा- विधानसभा चुनाव में हारने के बाद पहली बार बोले शिवपाल सिंह यादव
UP Election 2022 Results: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (पीएसपी) के नेता शिवपाल सिंह यादव ने चुनाव में हार पर भाजपा को जिम्मेदार ठहराया और उस पर गंभीर आरोप भी लगाया है। शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को आरोप लगाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) नीत गठबंधन भाजपा की “बेईमानी और चालाकी” के कारण हालिया विधानसभा चुनाव हार गया है। यादव ने कहा, “ प्रदेश की जनता हमारे साथ है। हमें डर किस बात का है। हम चुनौतियों-मुसीबतों का डटकर मुकाबला करेंगे और जनता को न्याय दिलाने का काम करते रहेंगे।” आपको बता दें कि सपा के हार के बाद शिवपाल सिंह यादव का यह पहले बयान था। इस चुनाव में सपा को हाल मिली है, वही भाजपा अच्छी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।
क्या कहा शिवपाल सिंह यादव ने
जसवंत नगर सीट से विधायक ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा,''चुनाव में हमारी (सपा नीत गठबंधन की) सीटें और वोट प्रतिशत बढ़ा है।” उन्होंने आगे भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा, “प्रदेश की जनता ने सपा को नहीं हराया। हमें तो भाजपा की चालाकियों और बेईमानी ने हराया है।'' प्रदेश के पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा की इस साजिश में केंद्र सरकार के कुछ मंत्री और सरकार के कई अधिकारी भी शामिल हैं। हालांकि चुनाव में हार के बाद भाजपा पर कई तरीकों से इल्जाम लगाया गया है उसने चुनाव में गड़बड़ी की है।
आगामी विधान परिषद चुनाव के बारे में शिवपाल ने क्या कहा
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव ने कहा, “आगामी विधान परिषद चुनाव में अगर बेईमानी नहीं की गई तो हम विधान परिषद का चुनाव जीतेंगे।” शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव के साथ विवाद के बाद 2017 में पिछले विधानसभा चुनाव से पहले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का गठन किया था, लेकिन हाल में संपन्न हुए चुनाव में सपा के साथ गठबंधन कर लिया था।