UP Election 2022: रालोद ने एक और सूची जारी की, 7 प्रत्याशी घोषित, देखें लिस्ट
By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 15, 2022 17:13 IST2022-01-15T17:12:19+5:302022-01-15T17:13:55+5:30
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ रही समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।

पहली सूची में सपा के 10 और रालोद के 19 उम्मीदवार थे।
UP Election 2022: राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। दूसरी लिस्ट में 7 प्रत्याशी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) में गठजोड़ है।
पहली सूची में सपा के 10 और रालोद के 19 उम्मीदवार थे। प्रदेश के विधानसभा चुनाव सात चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा। चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे। सपा दफ्तर में इन दलों के नेताओं की बैठक हुई थी जिसमें टिकटों के बंटवारे पर बात तय की गई थी।
थानाभवनः अशरफ अली
बुढ़ानाः राजपाल बालियान
मीरापुरः चंदन चौहान
मुरादनगरः सुरेंद्र कुमार मुन्नी
शिकारपुरः किरण पाल सिंह
बरौलीः प्रमोद गौड़
इगलासः बीरपाल सिंह दिवाकर।
राष्ट्रीय लोकदल-समाजवादी पार्टी का गठबंधन
— Rashtriya Lok Dal (@RLDparty) January 15, 2022
उत्तर प्रदेश में लाएगा परिवर्तन!
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 हेतु प्रत्याशियों की दूसरी सूची-
#UPElections2022pic.twitter.com/BPzkYf3PZF
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए सपा ने रालोद, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, महान दल तथा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी समेत कई दलों के साथ गठबंधन किया है। कैराना सीट से नाहिद हसन (सपा), शामली से प्रसन्न चौधरी (रालोद), चरथावल से पंकज मलिक (सपा), पुरकाजी से अनिल कुमार (रालोद), खतौली से राजपाल सिंह सैनी (रालोद), नहटौर से मुंशीराम (रालोद), किठौर से शाहिद मंजूर (सपा), मेरठ से रफीक अंसारी (सपा) बागपत से अहमद हमीद (रालोद), लोनी से मदन भैया (रालोद) को टिकट दिया गया है।