लाइव न्यूज़ :

Up Election 2022: मोदी के संसदीय क्षेत्र से प्रियंका गांधी करेंगी चुनावी अभियान का आगाज, 'प्रतिज्ञा रैली' को करेंगी संबोधित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 24, 2021 17:25 IST

यूपी चुनाव 2022 को देखते हुए कांग्रेस अपना चुनावी अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से शुरू करेगी। यहां पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी 2 अक्टूबर को प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी की संसदीय सीट वाराणसी से शुरू होगा कांग्रेस का चुनावी अभियान पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी करेंगी चुनावी अभियान की शुरूआत2 अक्टूबर को रोहनिया थाने के जगतपुर डिग्री कॉलेज ग्राउंड में होगी "प्रतिज्ञा रैली"

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी पार्टियां सक्रिय हो गई हैं। कांग्रेस पार्टी 2 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की संसदीय सीट वाराणसी से अपने चुनाव अभियान की शुरूआत करेगी। पार्टी ने प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश का प्रभारी भी बनाया है। वे यहां बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर पूर्वांचल के चुनावी रण का श्रीगणेश करेंगी। कार्यक्रम के मुताबिक प्रियंका गांधी काशी स्थित रोहनिया थाने के जगतपुर डिग्री कॉलेज ग्राउंड में होगी "प्रतिज्ञा रैली" को संबोधित करेंगी। प्रियंका की रैली में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

बता दें साल 2017 के राज्य विधानसभा चुनाव में  कुल 403 सीटों में कांग्रेस महज 7 सीटों में सिमटकर रह गई थी। जबकि बीजेपी ने 312 विधानसभा सीटों पर, समाजवादी पार्टी 47 सीट और बसपा ने 19 सीटों पर जीत हासिल की थी। महत्वपूर्ण बात ये है कि इस चुनाव में कांग्रेस का सपा के साथ गठबंधन था। यूपी में इस बार कांग्रेस पार्टी का दारोमदार प्रियंका गांधी के कंधों पर है। इसलिए प्रियंका गांधी राज्यभर में प्रतिज्ञा रैली के माध्यम से पार्टी को मजबूत बनाने की कोशिश में जुटी हैं।

ऐसी भी संभावना है कि पार्टी दोबारा समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव में उतर सकती है। पंजाब में दलित कार्ड को चलते हुए कांग्रेस यूपी में भी भीम आर्मी के साथ हाथ मिला सकती है। दरअसल, कांग्रेस ने पहलीबार उत्तर भारत के किसी राज्य एक दलित को मुख्यमंत्री बनाया है जिसका स्वागत समाजवादी पार्टी ने किया है। ऐसे में कयास ये लगाए जा रहे हैं कि पार्टी फिर से समाजपार्टी से गठबंधन कर यूपी चुनाव में उतर सकती है। 

वहीं मुस्लिम वोटर्स को साधने के लिए कांग्रेस पार्टी राज्य की सभी विधानसभा सीटों की 8,432 मस्जिदों के बाहर अपना घोषणा-पत्र बांटेगी। कांग्रेस अपना यह अभियान जुम्मे के दिन करेगी।  

टॅग्स :प्रियंका गांधीकांग्रेसUP Legislative Assembly
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है