UP Election 2022: मुनव्वर राणा की बेटी उरुशा और बिकरू कांड के बाद अरेस्ट खुशी दुबे की मां को टिकट, जानें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव
By भाषा | Updated: January 31, 2022 19:22 IST2022-01-31T19:17:26+5:302022-01-31T19:22:49+5:30
UP Election 2022: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नोएडा में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया। नोएडा में 10 फरवरी को मतदान है।

पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को और सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को होगा।
UP Election 2022: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को छह और उम्मीदवार घोषित किए जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। इन उम्मीदवारों में सबसे प्रमुख नाम गायत्री तिवारी का है, जो बहुचर्चित बिकरू कांड के बाद गिरफ्तार की गई खुशी दुबे की मां हैं।
गायत्री को कानपुर के कल्याणपुर से टिकट दिया गया है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि गायत्री तिवारी ने हाल में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा से मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्हें टिकट दिया गया है ताकि ‘खुशी दुबे को इंसाफ मिल सके।’ पार्टी सूत्रों ने कहा, ‘‘बिकरू कांड से दो दिन पहले ही खुशी दुबे शादी करके ससुराल आई थी,लेकिन उसे भी जेल में डाल दिया गया।
Congress leader Priyanka Gandhi Vadra holds door-to-door campaign in support of party candidate Pankhuri Pathak in Noida
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 31, 2022
On being asked about Congress' strategy in case no party gets majority in UP, she says, "A decision will be taken as per the political scenario after polls." pic.twitter.com/dSdhOamLGL
अगर घटना के दो दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी तो फिर वह पति द्वारा किए गए अपराध में कैसे शामिल हो सकती है? खुशी दुबे के साथ इंसाफ होना चाहिए।’’ यह कांग्रेस की उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये उम्मीदवारों की पांचवीं सूची है। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 322 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है, जिनमें कुल 130 महिलाओं को टिकट दिया गया है।
Uttar Pradesh | Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra holds door-to-door election campaign in Noida ahead of #UPpolls2022pic.twitter.com/W91NfMEGpi
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 31, 2022
कांग्रेस की पांचवीं सूची के मुताबिक, उन्नाव जिले के पूर्वा विधानसभा क्षेत्र से उरुशा राणा और लखनऊ पश्चिम से शहाना सिद्दीकी को उम्मीदवार बनाया गया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को और सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को होगा। परिणाम 10 मार्च को घोषित होंगे।